Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में लंपी वायरस की दस्तक तेज, 350 पशु संक्रमित; 70 का उपचार जारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पशुओं में लंपी वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक करीब 350 पशु लंपी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 211 पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि करीब 70 संक्रमित पशुओं का फिलहाल उपचार चल रहा है। विभाग के अनुसार जिले में प्रतिदिन औसतन 15 से 20 नए मामले सामने आ रहे हैं।

पशुपालन विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सीमा गुलेरिया ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह कांगड़ा में भी लंपी वायरस के मामले सामने आए हैं। हालांकि नियमित वैक्सीनेशन के चलते इस बार संक्रमित पशुओं में बीमारी के लक्षण पहले की अपेक्षा कम गंभीर दिखाई दे रहे हैं। कई पशु उपचार मिलने के बाद एक-दो दिन में ही स्वस्थ हो रहे हैं।उन्होंने बताया कि जिले में करीब 55 हजार पशुओं का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस अभियान को 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि वे संक्रमित या संदिग्ध पशुओं की आवाजाही पर रोक लगाएं, पशुओं को खुले में न छोड़ें और फिलहाल पशुओं की खरीद-फरोख्त से भी बचें।विभाग के मुताबिक ज्वाली और नूरपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों से संक्रमण के अपेक्षाकृत अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा धर्मशाला, कांगड़ा सहित जिले के अन्य इलाकों में भी लंपी संक्रमण की पुष्टि हुई है।पशुपालन विभाग ने मौजूदा स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया है और पशुपालकों से संक्रमण की रोकथाम के लिए विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में लंपी वायरस की दस्तक तेज, 350 पशु संक्रमित; 70 का उपचार जारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पशुओं में लंपी वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक करीब 350 पशु लंपी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 211 पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि करीब 70 संक्रमित पशुओं का...

चलती स्कूल वैन का दरवाजा खुलने से 10 वर्षीय छात्र पहिए के नीचे आया, मौत

summer express , कटनी | कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तीसरी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल जाते समय चलती वैन का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे छात्र सड़क पर गिर गया और वैन के पहिए की चपेट...

आदमपुर में पंजाब रोडवेज बस ने युवक को कुचला: मौके पर मौत, सड़क पर लगा जाम

Summer express , जालंधर | जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर आदमपुर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस के सामने गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुआ, जब पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने सड़क पर जा रहे युवक को पीछे से टक्कर...

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.