Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को यमुना एक्शन प्लान और एनसीआर की वायु गुणवत्ता सुधार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि यमुना बेसिन में 132 एमएलडी क्षमता वाले छह नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए जा रहे हैं। बजघेड़ा, खेड़वा, रादौर रोड, ददलाना, बादशाहपुर और सोढापुर में चल रही इन परियोजनाओं को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा गोहाना, सुनारिया, लाइन पार बहादुरगढ़, हसनपुर, धनवापुर और बहरामपुर में 304 एमएलडी क्षमता वाले छह एसटीपी के उन्नयन का काम भी जारी है। सरकार का उद्देश्य सीवेज के बेहतर उपचार के साथ नदियों और जलस्रोतों में प्रदूषित पानी के प्रवाह को रोकना है।

औद्योगिक प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए फरीदाबाद के प्रतापगढ़ में 50 एमएलडी क्षमता का साझा औद्योगिक अपशिष्ट उपचार संयंत्र स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। पानीपत में ड्रेन नंबर-2 में औद्योगिक अपशिष्ट के प्रवाह को रोकने के लिए 14 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर चार इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपशिष्ट जल प्रबंधन को भी प्राथमिकता दी है। गांवों में इस दिशा में शुरू की गई 12 परियोजनाओं में से पांच पूरी हो चुकी हैं, जबकि सात परियोजनाओं पर काम जारी है। इन प्रयासों का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में सीवेज और गंदे पानी के उचित प्रबंधन की व्यवस्था विकसित करना है।

इसके साथ ही सोनीपत के राय-जाखौली में प्रतिदिन 400 टन कचरे की क्षमता वाला बायोगैस संयंत्र भी निर्माणाधीन है। सरकार इसे अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रही है।

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी परियोजनाओं में किसी तरह की अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने यमुना एक्शन प्लान और एनसीआर की वायु गुणवत्ता सुधार से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित समयसीमा में परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.