Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग घायल छात्रा की मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में लगे रहे। बाद में पतंग उड़ा रहे बच्चों की सूचना पर पहुंचे होमगार्ड ने छात्रा को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

घायल छात्रा की पहचान गांव सोरखी निवासी अंजलि के रूप में हुई है। वह हिसार के गवर्नमेंट कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक अंजलि शाम करीब 5 बजे हांसी किले पर पहुंची थी। वह किले के ऊपरी हिस्से में थी, तभी सेल्फी लेने के दौरान अचानक आमटी तालाब की ओर मौजूद गहरी ढलान में जा गिरी।

किले के ऊपर कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। उन्होंने छात्रा को नीचे गिरते देखा और उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर शोर मचा दिया। बच्चों के शोर से आसपास मौजूद लोगों को घटना का पता चला और देखते ही देखते मौके पर 100 से अधिक लोग एकत्रित हो गए।

होमगार्ड राजेश के अनुसार, छात्रा करीब 50 फीट नीचे खाई में खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोग उसकी मदद करने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे। इसके बाद बच्चों ने किला बाजार पुलिस चौकी पहुंचकर होमगार्ड को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही होमगार्ड राजेश अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाई में उतरकर घायल छात्रा को बाहर निकाला और उसे गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचाया। अंजलि को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके गले, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया।

अस्पताल में मौजूद पुलिस सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि किले के गार्ड के अनुसार छात्रा अकेली ही किले पर आई थी। किले के ऊपरी हिस्से से उसका बैग और चुन्नी भी बरामद हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा किले के किस हिस्से में गई थी और किन परिस्थितियों में वह खाई में गिरी।

पुलिस ने गांव सोरखी के सरपंच के माध्यम से अंजलि के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अंजलि आमतौर पर रोजाना शाम करीब 5 से 5:30 बजे तक घर लौट आती थी, लेकिन बुधवार को उसके किले से गिरने की सूचना मिली।

अंजलि के पिता सतबीर कबाड़ी का काम करते हैं, जबकि उसका छोटा भाई हांसी के राजकीय महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और छात्रा के खाई में गिरने की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.