Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं भिवानी में खेत की ओर पैदल जा रहे 52 वर्षीय राजमिस्त्री को पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम के बिलासपुर चौक के पास NH-48 पर रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुजर रही थी। बिलासपुर चौक के नजदीक बस चालक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने बिना उचित संकेत दिए अचानक वाहन को बाईं ओर मोड़ दिया। इससे ट्रक बस से टकरा गया और बस के बीच वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा।

बस में उस समय काफी यात्री सवार थे, लेकिन राहत की बात रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। टक्कर के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बस और ट्रक के चालक सड़क पर उतर आए और एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बहस करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों और अन्य वाहन चालकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

हादसे के कारण NH-48 पर वाहनों की कतार लग गई। बिलासपुर चौक के पास फ्लाईओवर निर्माण के चलते सड़क पहले से ही संकरी है। ऐसे में हादसे के बाद यातायात प्रभावित होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।

दूसरा हादसा भिवानी के गांव नंदगांव में हुआ। गांव निवासी कमल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता कृष्ण कुमार (52) राजमिस्त्री का काम करते थे। गुरुवार को वह घर से पैदल खेत की ओर जा रहे थे। जब वह ITI के पास पहुंचे तो गैस एजेंसी की पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल कृष्ण कुमार को उपचार के लिए पहले नंदगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें भिवानी के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कृष्ण कुमार तीन बच्चों के पिता थे।

परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.