Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बलौंगी में महीनों से साफ पानी की सप्लाई बंद, लोगों का फूटा गुस्सा

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज

पिछले कई महीनों से बलोंगी में साफ पीने वाले पानी की नियमित सप्लाई बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों का आरोप है कि उन्हें मजबूरी में दूषित पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा था, जिसके चलते क्षेत्र में विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बलोंगी के नगर निगम के अधीन आने के बावजूद नगर निगम द्वारा पानी की व्यवस्था को अभी तक अपने अधीन नहीं लिया गया। वहीं, मौजूदा पानी की सप्लाई और वितरण की जिम्मेदारी पंचायत के पास होने के कारण भी व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं चल पा रही थी। लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से भी पानी की सप्लाई को प्रभावित किया जा रहा था।
लगातार कई महीनों से समस्या का समाधान न होने के कारण आज बलोंगी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी बलोंगी-मोहाली मुख्य मार्ग पर एकत्र हुए और सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए तत्काल साफ एवं नियमित पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व अनिल कुमार गुड्डू, जगबीर चौधरी, हरिंदर सिंह, संतोष कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राज कुमार राय साहब, रीटा सिंह, कुलदीप सिंह, दुर्गेश तिवारी, शशि रंजन, महेश सहित अन्य स्थानीय साथियों ने किया।
प्रदर्शन के दौरान एसडीएम के साथ बातचीत हुई। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ के मौके पर पहुंचने पर पानी के वितरण की जिम्मेदारी संभाल रहे सरपंच ने मौके पर खड़े होकर स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि भविष्य में पानी की सप्लाई को लेकर ऐसी समस्या दोबारा नहीं आने दी जाएगी और व्यवस्था को सुचारु रखा जाएगा। सरपंच द्वारा दिए गए इस आश्वासन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ जी के कहने पर बलोंगी वासियों ने अपना धरना समाप्त किया और सड़क से हट गए। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में दोबारा पानी की सप्लाई बाधित होती है, तो बलोंगी निवासी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से फिर से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे।
भाजपा ने प्रशासन से मांग की है कि बलोंगी के लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए और नगर निगम और पंचायत के
बीच जिम्मेदारी को लेकर बनी स्थिति का तत्काल स्थायी समाधान निकाला जाए।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.