Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज

नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे जाने को लेकर है। कपिल देव पिछले कुछ दिनों से जोन-ए में अवैध इमारतों और दुकानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक राज कुमार एटीपी को जोन-ए के साथ-साथ जोन-डी के ब्लॉक नंबर 1 से 34 तक का चार्ज सौंपा गया है। वहीं हरविंदर सिंह एटीपी को जोन-डी के ब्लॉक 17, 18, 19, 20, 26, 27, 28, 35 और 36 की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के भी जोन बदले गए हैं। जोन-ए में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर गुरविंदर पाल सिंह को जोन-सी भेजा गया है। कमलधीर बिल्डिंग इंस्पेक्टर को जोन-सी से हटाकर जोन-ए के साथ-साथ जोन-डी के ब्लॉक 1 और 34 का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलीप सोनी अपनी हाजिरी बिल्डिंग हेडक्वार्टर में लगाएंगे।
{कार्रवाई के बीच कपिल देव को हेडक्वार्टर: एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर हेडक्वार्टर लगाए जाने के फैसले ने निगम की बिल्डिंग शाखा में चर्चाओं को हवा दे दी है। सूत्रों के मुताबिक कपिल देव द्वारा पिछले कुछ दिनों में जोन-ए में कई अवैध निर्माणों और दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब अचानक उनका जोन बदलकर हेडक्वार्टर लगाया जाना सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों में यह भी चर्चा है कि कपिल देव को राजनीतिक दबाव के चलते जोन-ए से हटाया गया है। हालांकि निगम की ओर से तबादले के पीछे कोई राजनीतिक कारण बताए जाने की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई तेज होने के बीच हुए इस फेरबदल की असली वजह क्या है? नए फेरबदल के बाद अब जोन-ए और जोन-डी में बिल्डिंग शाखा की कार्रवाई किस रफ्तार से आगे बढ़ती है, यह देखने वाली बात होगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.