Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर पैसे मांगता था। परिजनों का कहना है कि लगातार हो रही इस कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद घटना के करीब एक महीने बाद युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

छात्रा के पिता निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उसकी मां एक स्कूल में शिक्षिका हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी सेक्टर-14 स्थित एक संस्थान से नीट की कोचिंग कर रही थी। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जुलाई में उनकी पत्नी को बेटी के पास एक नोकिया मोबाइल फोन मिला था। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि फोन उसके दोस्त अगस्त्य चौधरी का है, जो मूल रूप से गया का रहने वाला है और पहले उसी संस्थान में पढ़ता था।

परिजनों ने उस समय दोनों को पढ़ाई पर ध्यान देने की समझाइश दी थी, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी अगस्त्य लगातार छात्रा को फोन करता रहा।

6 अगस्त को छात्रा के माता-पिता ड्यूटी पर गए हुए थे। उसकी मां अपना मोबाइल फोन घर पर ही बच्चों के पास छोड़ गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे छोटे बेटे ने पिता को फोन कर बताया कि उसकी बहन ने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया है। पिता ने तुरंत पड़ोसी को घर भेजा। इसके बाद परिजन छात्रा को सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले बेटी ने बताया था कि वह काफी परेशान है। उसने आरोप लगाया था कि अगस्त्य वीडियो कॉल कर उसे धमकी देता है कि वह उसे बदनाम कर देगा और बिहार आने तथा पैसे देने के लिए दबाव बना रहा है। छोटे भाई ने भी पुलिस को बताया कि युवक छात्रा को बार-बार फोन करता था। परिजनों ने इसी कथित मानसिक प्रताड़ना को छात्रा की मौत की वजह बताया है।

राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने शिकायत और जांच के आधार पर युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...

शिक्षक पुरस्कार पर सवाल, न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में 49वें दिन भी अनशन

summer express ,  संजू ,शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों और प्रदेश सरकार के बीच न्यू कॉम्प्लेक्स/क्लस्टर सिस्टम को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। शिक्षा निदेशालय शिमला के बाहर हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ (HPPTF) का क्रमिक अनशन 49वें दिन भी जारी रहा। शिक्षक संघ का आरोप है कि चौड़ा मैदान...

तीसा में मानसून का कहर, लोक निर्माण विभाग को 46 करोड़ का नुकसान

summer express, मंजूर पठान ,चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के तीसा लोक निर्माण विभाग मंडल में इस मानसून सीजन में भारी बारिश के कारण सड़कों और अन्य मार्गों को करीब 46 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने नुकसान का आकलन कर इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। राहत की बात यह है...

ऊना में पेंशन में देरी से लोग परेशान, पूर्व उपाध्यक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल

summer express , राकेश, ऊना। ऊना शहर के वार्ड नंबर पांच में सामाजिक सुरक्षा और सहारा पेंशन समय पर नहीं मिलने से पात्र लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन पर निर्भर लोगों ने सरकार से निर्धारित समय पर राशि जारी करने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय पूर्व पार्षद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.