Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फगवाड़ा में घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

summer express , फगवाड़ा । फगवाड़ा की नांगल कॉलोनी में देर रात हथियारबंद युवकों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोपियों ने गोलियां चलाने के साथ घर का गेट भी तोड़ दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन बुलेट शेल और एक जिंदा राउंड बरामद किया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, उनके बेटे पर पहले भी हमला हो चुका है। परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसे डराने के लिए दोबारा घर को निशाना बनाया गया।

वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू की। पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज के आधार पर कुछ युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तरुण तेजपाल ने गोवा की अदालत में किया सरेंडर, दुष्कर्म मामले में मिली 10 साल की सजा

summer express , पणजी। तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने 2013 के दुष्कर्म मामले में सोमवार को गोवा की मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद की गई है। शीर्ष अदालत ने उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से सुनाई गई सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई...

फगवाड़ा में घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

summer express , फगवाड़ा । फगवाड़ा की नांगल कॉलोनी में देर रात हथियारबंद युवकों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोपियों ने गोलियां चलाने के साथ घर का गेट भी तोड़ दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस...

कांगड़ा निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर विवाद.. मरीज की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांगड़ा जिले के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की मौत के बाद मामला विवादों में आ गया है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मरीज की मौत के बाद शव सौंपने के एवज में उनसे दो लाख रुपये की...

शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप, हमीरपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने और बाद में आनाकानी करने का मामला हमीरपुर सदर थाना पहुंचा है। बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में हमीरपुर शहर के एक...

कांगड़ा में सर्पदंश से मौतों पर लगेगा ब्रेक, PHC स्तर तक पहुंचा एंटी-स्नेक वेनम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:कांगड़ा जिले में सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। विभाग का फोकस अब सिर्फ लोगों को जागरूक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने पर भी जोर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.