Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश सरकार पर महिलाओं से किए गए वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रही थीं। प्रदर्शन में स्थानीय विधायक विक्रम ठाकुर भी मौजूद रहे। इसी दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदर्शन का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के सामने आ गए और तीखी बहस शुरू हो गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार इस वादे को पूरा करने में विफल रही है। भाजपा ने सरकार से इस योजना को लागू करने और महिलाओं को उनका हक देने की मांग उठाई।वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरोध-प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से मौके पर राजनीतिक तनाव बढ़ गया।स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने हस्तक्षेप किया तथा दोनों पक्षों को शांत करवाने का प्रयास किया। प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। कुछ समय तक डाडा सीबा में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। घटना के बाद क्षेत्र में दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी रहा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Trending

ISRO की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, अक्टूबर-दिसंबर में 3 शक्तिशाली चक्रवातों का खतरा

summer express,नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एक नई स्टडी में इस साल के अंत में उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। अध्ययन के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच इस क्षेत्र में कम से कम तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान विकसित हो सकते हैं। इन...
Summer Express - Auto Draft

लुधियाना में खाली प्लॉट से महिला का शव बरामद, ओवरडोज से मौत की आशंका

summer express, लुधियाना। दुगरी इलाके में दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर के पास 32 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव लावारिस हालत में पड़ा था और शरीर को आवारा जानवरों ने कई जगहों से नोच रखा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.