Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में श्मशान घाट के पास मिला खून से लथपथ शव, चेहरा कुचला

summer express , यमुनानगर। गांव जैधर में श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया था। वहीं, सिर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने श्मशान घाट के पास शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से नोटों की गड्डी और बाइक की चाबी बरामद हुई है। हालांकि, अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और इलाके के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह और चोटों की प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और आसपास की जानकारी के आधार पर पुलिस वारदात की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में युवक की संदिग्ध मौत :स्कूटी के पास मिला शव, दवाई की बोतल और इंजेक्शन बरामद

summer express ,पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था और इसके बाद वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह परिजनों को उसकी स्कूटी और शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान...

भगोला फ्लाईओवर पर कार से स्टंटबाजी :खिड़की से बाहर निकले युवक, वीडियो वायरल

summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। भगोला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार से स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर कागज उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक काफी देर तक इसी तरह कार से स्टंट करते...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, दिन में बढ़ेगी गर्मी और रात में ठंडक

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव शुरू हो गया है। प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और अगले कुछ...

करनाल के जलमाना में घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, पांच हिरासत में

summer express ,करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल के असंध क्षेत्र के जलमाना कस्बे में पुलिस ने अवैध पटाखों के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, रिहायशी इलाके में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने का काम चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा...

अंबाला में मायावती के EVM बयान पर अनिल विज का पलटवार, विपक्ष पर साधा निशाना

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के ईवीएम को बंद करने संबंधी बयान पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधा है। विज ने कहा कि चुनाव हारने के बाद ईवीएम और मतदाता सूचियों को जिम्मेदार ठहराना ऐसा है, जैसे परीक्षा में असफल होने के बाद कोई बच्चा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.