Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बच्चों की किडनैपिंग को लेकर अलर्ट, पुलिस ने अभिभावकों को किया सावधान

summer express, चंडीगढ़। पंजाब में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने अभिभावकों को सतर्क किया है। सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस के अधिकारी हरदीप सिंह ने वीडियो जारी कर माता-पिता से स्कूल बस और ड्राइवर की पहचान की पूरी तरह पुष्टि करने की अपील की है। वीडियो में बताया गया है कि बदमाश स्कूल बस चालक बनकर बच्चों को अगवा करने की कोशिश कर सकते हैं।

पुलिस के अनुसार, बदमाश स्कूल बस के निर्धारित समय से पहले बच्चों के घर के पास दूसरी बस लेकर पहुंच सकते हैं। इस बस में पहले से कुछ बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म पहनाकर बैठाया जा सकता है, ताकि अभिभावकों को वाहन और चालक पर शक न हो। वहीं, चालक चेहरा कपड़े से ढक सकता है या यह कह सकता है कि नियमित ड्राइवर छुट्टी पर है और उसकी जगह आज उसकी ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस ने बताया कि जल्दबाजी में अभिभावक कई बार बस और ड्राइवर की पहचान की पुष्टि किए बिना बच्चों को वाहन में बैठा देते हैं। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश बच्चों को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर सकते हैं।

पुलिस ने अभिभावकों से कहा है कि यदि स्कूल बस निर्धारित समय से पहले घर पहुंचे तो बच्चे को बस में बैठाने से पहले ड्राइवर से समय में बदलाव का कारण जरूर पूछें। अगर बस या चालक बदला हुआ नजर आए तो नियमित ड्राइवर या स्कूल प्रशासन से फोन पर पुष्टि करने के बाद ही बच्चे को बस में भेजें।

पुलिस के मुताबिक, बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों की सतर्कता जरूरी है। बस, ड्राइवर और समय में किसी भी बदलाव की पुष्टि करने जैसी छोटी सावधानियां संभावित खतरे से बचाव में मदद कर सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में बच्चों की किडनैपिंग को लेकर अलर्ट, पुलिस ने अभिभावकों को किया सावधान

summer express, चंडीगढ़। पंजाब में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने अभिभावकों को सतर्क किया है। सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस के अधिकारी हरदीप सिंह ने वीडियो जारी कर माता-पिता से स्कूल बस और ड्राइवर की पहचान की पूरी तरह पुष्टि करने की अपील की है। वीडियो में बताया गया है कि बदमाश स्कूल...

मानसून की विदाई के बीच बदलेगा मौसम, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में 6-7 अक्टूबर को बारिश

summer express,नई दिल्ली। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई मैदानी क्षेत्रों से मानसून के लौटने की संभावना है। हालांकि, मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश...

फरीदाबाद में 30 घंटे पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, 15 इलाकों में असर

summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद के कई इलाकों में करीब 30 घंटे तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 3 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 4 अक्टूबर शाम 4 बजे तक नॉर्दर्न रेलवे और सोहना-बल्लभगढ़ रोड के पास पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ने का काम किया जाएगा। इस दौरान...

भिवानी-लोहारू मार्ग पर भीषण हादसा, महिला और पांच वर्षीय बच्चे की मौत, तीन घायल

summer express , भिवानी। भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर पोहकरवास गांव के पास शुक्रवार सुबह ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार करीब 50 वर्षीय महिला और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्ची समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार...

गांधी जयंती पर अंबाला कांग्रेस ने किया आयोजन, परविंद्र परी ने सरकार पर साधा निशाना

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला छावनी स्थित कांग्रेस भवन में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और महात्मा गांधी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबाला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.