Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

6 से 8 अक्टूबर तक हिमाचल दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानें पूरा कार्यक्रम

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार, 6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह से होगी। राष्ट्रपति समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद वह मनाली के लिए रवाना होंगी, जहां उनके रात्रि ठहराव की व्यवस्था की गई है।राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए मनाली और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। प्रशासन ने यातायात को सुचारू बनाए रखने और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

राष्ट्रपति 7 अक्टूबर को मनाली के प्रसिद्ध हिडिंबा मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद उनके अटल टनल रोहतांग जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही को देखते हुए अटल टनल की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे।प्रशासन के अनुसार, 6 अक्टूबर की रात 8 बजे से 7 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक अटल टनल की ओर यातायात संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान आवश्यकतानुसार वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा और कुछ मार्गों पर प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं।प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान ट्रैफिक प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से अटल टनल मार्ग की ओर जाने से बचें। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखेंगी।राष्ट्रपति 8 अक्टूबर की सुबह हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलौहटा में हिमाचल की पहली बागवानी मोनो रेल शुरू, 25 लाख से तैयार हुआ 300 मीटर का ट्रैक

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया उद्घाटन, अन्य जिलों में भी विस्तार की तैयारी; सीएम सुक्खू के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में बागवानों को राहत देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के पलौहटा गांव में प्रदेश की पहली बागवानी...

शिमला में सवर्ण पदयात्रा का जोरदार प्रदर्शन, सचिवालय के बाहर चक्का जाम…10 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान

यूजीसी के नियम वापस लेने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण पदयात्रा पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया।मनाली से करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार...

मोगा में जनता फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका

Summer express, मोगा। मोगा के अकालसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की...

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, कई पर्यटन स्थलों पर आवाजाही और गतिविधियों पर रोक

Summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए राज्य सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कई पर्यटन स्थलों पर सख्त पाबंदियां लागू करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

कांस्टेबल के 800 पदों के लिए ग्राउंड टेस्ट 27 अक्टूबर से, कॉल लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य

असंतुष्ट अभ्यर्थी उसी दिन दर्ज कराएं आपत्ति Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 800 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (ग्राउंड टेस्ट) 27 अक्टूबर से शुरू होगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को टेस्ट में अपनी शारीरिक क्षमता का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.