Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में घास काटने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, दो महिलाओं से झगड़े का आरोप

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में साझा जमीन पर घास काटने को लेकर हुए विवाद के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। घटना पधर पुलिस थाना क्षेत्र के टांडू चौहटा की है। विवाद के दौरान बुजुर्ग और दो महिलाओं के बीच बहसबाजी होने की बात सामने आई है। परिजनों ने महिलाओं पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि, बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान शेर सिंह पुत्र स्वर्गीय भगत राम निवासी चौहटा, डाकघर टांडू, तहसील सदर, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार को आंचल निवासी टांडू चौहटा ने फोन कर सूचना दी कि उसके दादा और दादा की बहन के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी और झगड़ा हुआ है। इस दौरान शेर सिंह को चोट लगने की बात कही गई और वह बेहोश हो गए।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ लोकेंद्र सिंह नेगी ने भी मौके का जायजा लिया। वहां शेर सिंह मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया, लेकिन शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (आरएफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

साझा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

मृतक की बहू मनीषा देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुषमा देवी पत्नी रविंद्र कुमार और उनके परिवार के बीच मुस्तरिका जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार को सुषमा देवी और बिमला देवी उक्त जमीन पर घास काटने पहुंची थीं। यह जमीन शेर सिंह के घर से लगभग 40 से 50 मीटर नीचे स्थित है।

मनीषा देवी के आरोपों के मुताबिक, घास काटने के दौरान शेर सिंह और दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों महिलाओं ने शेर सिंह की तरफ पत्थर फेंके, जिसके बाद वह आंगन में गिर गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में सामने आए आरोपों की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल की परिस्थितियों और अब तक दर्ज बयानों के आधार पर मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। शव पर बाहरी चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलौहटा में हिमाचल की पहली बागवानी मोनो रेल शुरू, 25 लाख से तैयार हुआ 300 मीटर का ट्रैक

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया उद्घाटन, अन्य जिलों में भी विस्तार की तैयारी; सीएम सुक्खू के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में बागवानों को राहत देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के पलौहटा गांव में प्रदेश की पहली बागवानी...

शिमला में सवर्ण पदयात्रा का जोरदार प्रदर्शन, सचिवालय के बाहर चक्का जाम…10 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान

यूजीसी के नियम वापस लेने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण पदयात्रा पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया।मनाली से करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार...

मोगा में जनता फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका

Summer express, मोगा। मोगा के अकालसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की...

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, कई पर्यटन स्थलों पर आवाजाही और गतिविधियों पर रोक

Summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए राज्य सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कई पर्यटन स्थलों पर सख्त पाबंदियां लागू करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

कांस्टेबल के 800 पदों के लिए ग्राउंड टेस्ट 27 अक्टूबर से, कॉल लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य

असंतुष्ट अभ्यर्थी उसी दिन दर्ज कराएं आपत्ति Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 800 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (ग्राउंड टेस्ट) 27 अक्टूबर से शुरू होगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को टेस्ट में अपनी शारीरिक क्षमता का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.