Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे एक माह के सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबाला छावनी के भगवान परशुराम मंदिर में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी के चिकित्सकों और आयुर्वेदिक डॉक्टरों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भगवान परशुराम मंदिर में लगाए गए इस कैंप में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के स्वास्थ्य की जांच की व्यवस्था की गई। यहां आंखों, दांतों, त्वचा सहित विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए डॉक्टर मौजूद रहे।

कैंप के आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और जरूरतमंदों को समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा देना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी की नोडल अधिकारी डॉ. चित्रा शर्मा ने बताया कि कैंप में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई। मरीजों की जांच के बाद उन्हें मौके पर ही उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। कैंप में ईसीजी की सुविधा भी रखी गई है। इसके अलावा जरूरत के अनुसार रक्त के नमूने लेकर जांच की व्यवस्था की गई है। मरीजों के लिए एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।

डॉ. चित्रा शर्मा ने लोगों से स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न चिकित्सकीय सेवाएं मिल सकती हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रधान हर्ष बिंद्रा, आरती सहगल सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सस्ते सोलर स्ट्रक्चर लगाने का झांसा देकर महाराष्ट्र के दो लोगों से ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल पुलिस ने सस्ते दामों पर सोलर स्ट्रक्चर लगाने का लालच देकर महाराष्ट्र के दो लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पीड़ितों को होडल बुलाकर उनकी अंगूठी छीनने और एटीएम कार्ड के जरिए तीन लाख रुपये निकलवाने का आरोप...
Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

लुधियाना में पार्किंग विवाद के बाद गोलीबारी, छाती में गोली लगने से युवक की मौत

Summer express, लुधियाना । ताजपुर रोड इलाके में वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प और गोलीबारी में बदल गया। देर रात दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के दौरान 31 वर्षीय दरबारा उर्फ हैरी की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसकी छाती में लगी थी। गंभीर हालत में उसे क्रिश्चियन...

सीलमपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिगों समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और आरोपियों के घटना के समय पहने...

पलवल में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव शुरू, विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखेगी बच्चों की प्रतिभा

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से ब्राह्मण धर्मशाला में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ एसडीएम भूपेंद्र सिंह और नगराधीश प्रीति रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में जिले...
Summer Express - सेम प्रभावित किसानों के लिए ठोस योजना बनाए सरकार: सैलजा

दो साल के चुनावी वादों पर श्वेतपत्र जारी करे हरियाणा सरकार: कुमारी सैलजा

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और गरीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.