Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नए जिलों के गठन को लेकर जयराम ठाकुर ने साधा निशाना

कहा- पंचायत और नगर निकाय चुनावों में हार के बाद अब जनता के बीच छोड़ा जा रहा नया शिगूफा

Summer express/मंडी/ धर्मवीर- पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की पिछले चुनावों में दी गारंटियां अभी पूरी हुई नहीं और अगले चुनावों से पहले ही गारंटियां देने का काम शुरू कर दिया। आज मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार नए जिलों का गठन करना ही चाहती थी तो यह कार्य शुरूआत में ही कर देना चाहिए था। अब चुनावी वर्ष में ऐसे निर्णय लेने का मतलब जनता भली भांति जानती है। देश भर में इन दिनों जनगणना का कार्य चल रहा है। ऐसे में सभी प्रशासनिक और राजस्व सीमाएं फ्री की गई हैं। ऐसी सूरत में आयोग के गठन का निर्णय लेना समझ से परे है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वे संगठन के भीतर इस विषय पर चर्चा करेंगे और उसके बाद ही इस पर आगामी प्रतिक्रिया देंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों में सारी चीजें धराशाही हो गई। इसलिए अब सरकार जनता के बीच नया शिगूफा छोड़ने की कोशिश कर रही है ताकि जनता का ध्यान भटकाया जा सके। चुनावी वर्ष में सीएम सुक्खू अपनी सरकार को रिपिट करवाने की नाकाम कोशिशें करने की शुरूआत कर चुके हैं लेकिन इन कोशिशों में वे कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीजेपी नेताओं पर FIR से भड़के केशव चौहान, कांग्रेस सरकार पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

Summer express/शिमला/संजू-:शिमला में बीजेपी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने हिमाचल बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर, बीजेपी जिला अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व बीजेपी प्रत्याशी संजय सूद और किसान मोर्चा अध्यक्ष...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत, अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर पहुंची मां चिंतपूर्णी के दरबार अमनदीप

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है। पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

घरों में दरारें आने से दहशत में लोग, रिहायशी इलाकों के नीचे टनल बनाने का विरोध Summer express/शिमला, संजू- : राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार...

नए जिलों के गठन से भविष्य की पीढ़ियों को मिलेगा लाभ: राजेश धर्माणी

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन से आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। सरकार लोगों की उम्मीदों और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है। सुंदरनगर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

महम में डेढ़ साल की आस्था का निधन, माता-पिता ने नेत्रदान कर दो बच्चों को रोशनी देने की पहल की

Summer express, महम। रोहतक जिले के महम में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनकी डेढ़ साल की बेटी आस्था की मौत हो गई। बेटी को खोने के गहरे सदमे के बीच माता-पिता दीपक परूथी और रीना ने नेत्रदान का फैसला लेकर मानवता की मिसाल पेश की। परिवार को उम्मीद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.