Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, नौ एमबीबीएस छात्र निलंबित

तीन विद्यार्थियों पर 50-50 हजार और छह पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना, दो सप्ताह तक कक्षाओं में शामिल होने पर रोक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रैगिंग के मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद एमबीबीएस बैच 2025 के नौ विद्यार्थियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। सभी नौ छात्रों को दो सप्ताह के लिए थ्योरी, क्लिनिकल और प्रैक्टिकल कक्षाओं से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही तीन विद्यार्थियों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है।कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्यालय की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में कार्रवाई का विवरण दिया गया है। जानकारी के अनुसार, एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य सचिव को ई-मेल के माध्यम से रैगिंग की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद संस्थान ने निर्धारित एंटी रैगिंग नियमों और अनुशासनात्मक प्रक्रिया के तहत मामले की जांच की। जांच में नौ विद्यार्थियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

आदेश के अनुसार, पुलकित सिंह, नितिन सेहरा और यश मोदी को रैगिंग की घटना के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार माना गया है। इन तीनों विद्यार्थियों को दो सप्ताह तक कक्षाओं में भाग लेने से रोकने के साथ प्रत्येक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।वहीं, समीर जसयाल, सोहेल खान, अर्शदीप सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, विवेक कुमार और सूर्यान्श पठानिया पर भी कार्रवाई की गई है। इन छह विद्यार्थियों को दो सप्ताह के लिए निलंबित करने के साथ प्रत्येक पर 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है।

सीआर पद से भी हटाए गए यश मोदी

अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत एमबीबीएस बैच 2025 के क्लास रिप्रेजेंटेटिव (सीआर) यश मोदी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित विद्यार्थियों को आदेश जारी होने के एक सप्ताह के भीतर जुर्माने की राशि जमा करवानी होगी।यह राशि मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कार्यालय के अंतर्गत संचालित रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के स्टूडेंट फंड खाते में जमा होगी। भुगतान के बाद विद्यार्थियों को रसीद स्टूडेंट सेक्शन में प्रस्तुत करनी होगी।कॉलेज प्रशासन की इस कार्रवाई को परिसर में अनुशासन बनाए रखने और रैगिंग जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट में फर्जी टिकट का संदेह, 16 यात्री पुलिस के हवाले

Summer express, अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, राजा सांसी पर विदेश जाने के लिए टिकट बुकिंग में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अमृतसर से शारजाह जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 1427 में यात्रा करने पहुंचे 16 यात्रियों के टिकट का रिकॉर्ड एयरलाइन के सिस्टम में नहीं मिला।...

मैसूर में स्लीपर बस और लॉरी की टक्कर, चार लोगों की मौत, 31 घायल

Summer express, मैसूर। कर्नाटक के मैसूर जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेरियापटना क्षेत्र में निजी स्लीपर बस और लॉरी की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब बेंगलुरु से केरल के कोझिकोड जा रही बस...

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल को बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात या विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उनसे पांच करोड़ रुपये देने की...

करनाल में लूट के लिए दो हत्याएं, एक गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझीं

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या के मामलों में सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरु को गिरफ्तार करने के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों...

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से धान की फसल पर संकट, मंडी शिफ्टिंग का मुद्दा उठाएंगे चेयरमैन

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की अनाज मंडी में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश ने मंडी में जल निकासी के इंतजामों की स्थिति भी उजागर कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.