Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूज्ड कुकिंग ऑयल पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त,तीन माह में 2 हजार लीटर तेल एकत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल के उचित निस्तारण को लेकर निगरानी तेज कर दी है। खासकर फ्राइंग का काम करने वाले खाद्य कारोबारियों को बार-बार इस्तेमाल किए जाने वाले तेल के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने यूज्ड कुकिंग ऑयल को सुरक्षित तरीके से एकत्र करने के लिए जयपुर की एक कंपनी के साथ टाईअप किया है। पिछले तीन महीनों के दौरान कंपनी जिला कांगड़ा से करीब 2,000 लीटर इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल एकत्र कर चुकी है।

फूड सेफ्टी की असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. सविता ठाकुर ने बताया कि मैक्लोडगंज, कांगड़ा, पालमपुर और धर्मशाला क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में यूज्ड कुकिंग ऑयल एकत्र किया गया है। उन्होंने खाद्य कारोबारियों से अपील की कि इस्तेमाल किए गए तेल को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित तरीके से स्टोर करें और उसका निस्तारण करवाएं।

तेल में टीपीसी की मात्रा 25 फीसदी से अधिक होना खतरनाक

डॉ. ठाकुर के अनुसार, खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत खाना पकाने के तेल में टोटल पोलर कंपाउंड्स (टीपीसी) की अधिकतम निर्धारित सीमा 25 प्रतिशत है। तेल को बार-बार या अधिक तापमान पर गर्म करने से उसमें रासायनिक बदलाव होते हैं, जिससे हानिकारक यौगिक बनने लगते हैं। ऐसे तेल का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने बताया कि एफएसएसएआई के प्रावधानों के अनुसार एक ही तेल को तीन बार से अधिक फ्राइंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। तेल की गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए निर्धारित मानकों का पालन करना जरूरी है।

खाद्य प्रतिष्ठानों में गंदगी मिलने पर होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग जंक फूड की दुकानों सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था की भी नियमित जांच कर रहा है। निरीक्षण के दौरान हाइजीन की स्थिति खराब पाए जाने पर संबंधित कारोबारी का चालान किया जा सकता है। गंभीर मामलों में आगे कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

कमियां दूर करने के लिए मिलेगा 14 दिन का समय

डॉ. ठाकुर ने बताया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में कमियां मिलने पर संबंधित कारोबारी को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाता है। इसके तहत कमियां दूर करने के लिए 14 दिन का समय दिया जाता है। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर मामला आगे की कार्रवाई के लिए एडीएम के पास भेजा जाता है। विभाग ने कारोबारियों से स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूज्ड कुकिंग ऑयल पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त,तीन माह में 2 हजार लीटर तेल एकत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल के उचित निस्तारण को लेकर निगरानी तेज कर दी है। खासकर फ्राइंग का काम करने वाले खाद्य कारोबारियों को बार-बार इस्तेमाल किए जाने वाले तेल के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने यूज्ड कुकिंग ऑयल को...

गुरुग्राम में सजी ‘सफेद शाम’, डांडिया और गरबा की धुनों पर झूमे लोग

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के एरिया मॉल में यूनिवर्सल रनर्स मैराथन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘सफेद शाम गरबा के नाम’ के तहत डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। 16 से 18 अक्टूबर तक चले इस विशेष उत्सव में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने उत्साह के...

हरियाणा के शहरों में निर्माण मलबे के निस्तारण की व्यवस्था कमजोर, तीन शहरों में लगेंगे प्लांट

Summer express, चंडीगढ़ I  हरियाणा के कई शहरों में निर्माण कार्यों से निकलने वाले मलबे के उचित निस्तारण की व्यवस्था अब भी अधूरी है। कहीं मलबा खुले में फेंका जा रहा है तो कहीं प्लांट लगाने के लिए जमीन चिह्नित होने के बावजूद परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे शहरों की सफाई व्यवस्था...

महेंद्रगढ़ में गर्म पानी से झुलसी दो साल की बच्ची की मौत, पिता पर आरोप

Summer express, महेंद्रगढ़ I हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गर्म पानी से झुलसी दो साल की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बच्ची को गर्म पानी से झुलसाने का आरोप उसके पिता पर लगा है। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल...

भिवानी में लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी और पिता के साथ मिलकर की आटा चक्की संचालक की हत्या

Summer express, भिवानी I शहर की ब्रह्मा कॉलोनी में आटा चक्की संचालक जितेंद्र (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर, उसके प्रेमी और पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मिलकर जितेंद्र की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद घटना को छत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.