Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में सजी ‘सफेद शाम’, डांडिया और गरबा की धुनों पर झूमे लोग

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के एरिया मॉल में यूनिवर्सल रनर्स मैराथन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘सफेद शाम गरबा के नाम’ के तहत डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। 16 से 18 अक्टूबर तक चले इस विशेष उत्सव में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस बार कार्यक्रम की खासियत सफेद रंग की थीम रही, जिसमें प्रतिभागी सफेद परिधानों में शामिल हुए। पारंपरिक गरबा और डांडिया उत्सव को एक अलग अंदाज में पेश करने के इस प्रयास को लोगों ने पसंद किया।

यूनिवर्सल रनर्स मैराथन की संस्थापक कुहू राव ने बताया कि आमतौर पर गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं, लेकिन इस बार युवाओं, विशेषकर जेन-जी और शहरवासियों को कुछ नया अनुभव देने के उद्देश्य से सफेद थीम चुनी गई। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था सालभर में 10 से 12 खेल और फिटनेस से जुड़े आयोजन करती है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को घरों और मोबाइल फोन तक सीमित रहने के बजाय बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में अर्थ योगा की संस्थापक रेनी शर्मा ने भी फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त दिनचर्या में हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालना चाहिए। इसके लिए डांस, योग और मैराथन जैसी गतिविधियां उपयोगी साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में भी मदद करते हैं।

तीनों दिनों तक आयोजित डांडिया नाइट में प्रतिभागियों ने पारंपरिक संगीत की धुनों पर गरबा और डांडिया किया। शाम पांच बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में युवाओं के साथ परिवारों ने भी भाग लिया और देर रात तक उत्सव का आनंद लिया। सफेद रंग की थीम, संगीत और सामूहिक नृत्य ने आयोजन को खास बना दिया। आयोजकों का उद्देश्य मनोरंजन के साथ लोगों को फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली से जोड़ना रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में सजी ‘सफेद शाम’, डांडिया और गरबा की धुनों पर झूमे लोग

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के एरिया मॉल में यूनिवर्सल रनर्स मैराथन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘सफेद शाम गरबा के नाम’ के तहत डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। 16 से 18 अक्टूबर तक चले इस विशेष उत्सव में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने उत्साह के...

महेंद्रगढ़ में गर्म पानी से झुलसी दो साल की बच्ची की मौत, पिता पर आरोप

Summer express, महेंद्रगढ़ I हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गर्म पानी से झुलसी दो साल की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बच्ची को गर्म पानी से झुलसाने का आरोप उसके पिता पर लगा है। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल...

भिवानी में लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी और पिता के साथ मिलकर की आटा चक्की संचालक की हत्या

Summer express, भिवानी I शहर की ब्रह्मा कॉलोनी में आटा चक्की संचालक जितेंद्र (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर, उसके प्रेमी और पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मिलकर जितेंद्र की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद घटना को छत...

गुरुग्राम में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी, 396 किलोमीटर सड़कों के विकास का लक्ष्य

Summer express, गुरुग्राम | शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और सड़कों से उड़ने वाली धूल पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत सड़क विकास, मशीनों से सफाई, पानी के छिड़काव, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) कचरे के उचित निस्तारण और खुले में कचरा जलाने...

पटियाला में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

Summer express, पटियाला। पटियाला जिले के घग्गा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों की मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजविंदर सिंह और उसके चाचा बलवीर सिंह के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.