Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के शहरों में निर्माण मलबे के निस्तारण की व्यवस्था कमजोर, तीन शहरों में लगेंगे प्लांट

Summer express, चंडीगढ़ I  हरियाणा के कई शहरों में निर्माण कार्यों से निकलने वाले मलबे के उचित निस्तारण की व्यवस्था अब भी अधूरी है। कहीं मलबा खुले में फेंका जा रहा है तो कहीं प्लांट लगाने के लिए जमीन चिह्नित होने के बावजूद परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे शहरों की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है। वहीं, स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरों की रैंकिंग पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। इस समस्या से निपटने के लिए मानेसर, सोनीपत और पानीपत में निर्माण मलबे के निस्तारण के लिए प्लांट स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इन तीनों प्लांटों की कुल क्षमता 450 टन प्रतिदिन होगी।

मानेसर में होंडा इंडिया फाउंडेशन कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत 300 टन प्रतिदिन क्षमता वाला प्लांट स्थापित करेगी। इस संबंध में नगर निगम और कंपनी के बीच समझौता हो चुका है। परियोजना के लिए नगर निगम चार एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा, जबकि प्लांट के निर्माण पर होने वाला पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी। सभी आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) समय पर मिल जाने पर अगले वर्ष मार्च-अप्रैल तक प्लांट तैयार होने की उम्मीद है।

सोनीपत में 100 टन और पानीपत में 50 टन प्रतिदिन क्षमता वाले प्लांट स्थापित किए जाने की योजना है। सोनीपत में गांव रेवली के पास करीब 10 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इस परियोजना पर लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्लांट के निर्माण और संचालन से संबंधित कार्य के लिए तीन एजेंसियों ने रुचि दिखाई है।

वहीं, पानीपत में प्लांट स्थापित करने के लिए बिंझौल डेयरी, निंबरी और बरसत रोड के आसपास संभावित स्थानों की पहचान की गई है। फिलहाल संबंधित अधिकारी परियोजना की रूपरेखा तैयार करने में जुटे हैं।

प्रदेश के कई अन्य शहरों में निर्माण मलबे के निस्तारण की स्थिति संतोषजनक नहीं है। हिसार और रोहतक में प्लांट के लिए जमीन चिह्नित किए जाने के बावजूद परियोजनाओं पर काम आगे नहीं बढ़ पाया है। रेवाड़ी के मनेठी में प्लांट मौजूद होने के बाद भी उसका संचालन प्रभावी ढंग से नहीं हो रहा है। सिरसा में संबंधित एजेंसी की कार्यप्रणाली भी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं बताई जा रही है। इसके अलावा फतेहाबाद, भिवानी और चरखी दादरी में अब तक प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन तय नहीं हो पाई है।

अंबाला में 32 टन प्रतिदिन क्षमता का प्लांट स्थापित करने के लिए 3.68 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई है। दूसरी ओर, बहादुरगढ़ में प्रतिदिन करीब 2.5 टन निर्माण मलबा अलग-अलग निचले इलाकों में डाल दिया जाता है। नारनौल में गांव रघुनाथपुरा में प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

निर्माण मलबे का खुले में पड़ा रहना केवल सफाई व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर चुनौती है। पर्यावरण विश्लेषक सुनील दहिया के अनुसार, खुले में जमा निर्माण मलबे से उड़ने वाली धूल हवा की गुणवत्ता को खराब करती है और सांस के जरिए लोगों के फेफड़ों तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, मलबे के ढेर पर अन्य प्रकार का कचरा जमा होने से आसपास गंदगी बढ़ती है।

उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से निर्माण मलबे को संसाधित कर दोबारा इस्तेमाल योग्य बनाया जा सकता है। इससे एक ओर कचरे के उचित निस्तारण में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर पुनर्चक्रित सामग्री के उपयोग से नई निर्माण सामग्री की मांग भी कम की जा सकेगी। इसके लिए जरूरी है कि शहरों में मलबा एकत्र करने, उसे प्लांट तक पहुंचाने और वैज्ञानिक तरीके से संसाधित करने की व्यवस्था प्रभावी बनाई जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में सजी ‘सफेद शाम’, डांडिया और गरबा की धुनों पर झूमे लोग

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के एरिया मॉल में यूनिवर्सल रनर्स मैराथन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘सफेद शाम गरबा के नाम’ के तहत डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। 16 से 18 अक्टूबर तक चले इस विशेष उत्सव में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने उत्साह के...

हरियाणा के शहरों में निर्माण मलबे के निस्तारण की व्यवस्था कमजोर, तीन शहरों में लगेंगे प्लांट

Summer express, चंडीगढ़ I  हरियाणा के कई शहरों में निर्माण कार्यों से निकलने वाले मलबे के उचित निस्तारण की व्यवस्था अब भी अधूरी है। कहीं मलबा खुले में फेंका जा रहा है तो कहीं प्लांट लगाने के लिए जमीन चिह्नित होने के बावजूद परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे शहरों की सफाई व्यवस्था...

महेंद्रगढ़ में गर्म पानी से झुलसी दो साल की बच्ची की मौत, पिता पर आरोप

Summer express, महेंद्रगढ़ I हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गर्म पानी से झुलसी दो साल की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बच्ची को गर्म पानी से झुलसाने का आरोप उसके पिता पर लगा है। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल...

भिवानी में लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी और पिता के साथ मिलकर की आटा चक्की संचालक की हत्या

Summer express, भिवानी I शहर की ब्रह्मा कॉलोनी में आटा चक्की संचालक जितेंद्र (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर, उसके प्रेमी और पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मिलकर जितेंद्र की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद घटना को छत...

गुरुग्राम में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी, 396 किलोमीटर सड़कों के विकास का लक्ष्य

Summer express, गुरुग्राम | शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और सड़कों से उड़ने वाली धूल पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत सड़क विकास, मशीनों से सफाई, पानी के छिड़काव, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) कचरे के उचित निस्तारण और खुले में कचरा जलाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.