Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में धान छोड़ वैकल्पिक फसलें उगाने पर किसानों को मिलेंगे 8 हजार रुपये प्रति एकड़

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार भूजल संरक्षण और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना के तहत किसानों को आर्थिक प्रोत्साहन दे रही है। योजना के अंतर्गत धान की खेती छोड़कर वैकल्पिक फसलें अपनाने वाले किसानों को 8,000 रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा दलहन, तिलहन और कपास की खेती करने वाले किसानों को 2,000 रुपये प्रति एकड़ का अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा। सरकार का उद्देश्य पानी की अधिक खपत वाली फसलों पर निर्भरता कम करना और खेती को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में भूजल स्तर में लगातार गिरावट चिंता का विषय है। इसे रोकने के साथ मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बनाए रखने और जलवायु के अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धान और गन्ने जैसी अधिक पानी की जरूरत वाली फसलों के स्थान पर कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की खेती करने से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण किया जा सकता है। इससे कृषि को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

मंत्री ने बताया कि ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना के तहत वे किसान प्रोत्साहन राशि के पात्र होंगे, जो पिछले चार वर्षों से धान की खेती कर रहे हैं और अब इसके स्थान पर मक्का, दलहन, तिलहन, कपास, सब्जियां, बागवानी, चारा फसलें या कृषि वानिकी अपनाते हैं। ऐसे किसानों को 8,000 रुपये प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के तहत भूमि को बिना बोए खाली छोड़ने पर भी निर्धारित सहायता का लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष इस योजना के तहत पात्र रहे किसान भी चालू वर्ष में इसका लाभ उठा सकते हैं। सरकार किसानों को वैकल्पिक फसलों की ओर प्रोत्साहित कर भूजल पर दबाव कम करना चाहती है, ताकि खेती और पर्यावरण के बीच संतुलन बना रहे।

श्याम सिंह राणा ने किसानों से अपील की कि वे भूजल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण को अपनाएं। उन्होंने कहा कि पानी का विवेकपूर्ण उपयोग और कम जल खपत वाली फसलों की खेती प्रदेश के कृषि क्षेत्र को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज का भावुक फेसबुक लाइव, बोले तीन साल से नर्क जैसी जिंदगी जी रहा हूं

Summer express, जालंधर। कुल्हड़ पिज्जा के नाम से चर्चित सहज का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सहज अस्पताल में भर्ती होने और असहनीय दर्द से परेशान होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। लाइव के दौरान उन्होंने अपनी सेहत और पिछले तीन वर्षों से झेल...

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, धुएं से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Summer express, बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने और धुआं भरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी। इसके बाद कोच में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में पूरे...

करनाल में CIA-2 पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल में देर रात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सीआईए-2 पुलिस और आरोपी अनिल कुमार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनिल कुमार के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर उपचार के लिए...

जींद के सैनिटरी कारोबारी से 3 करोड़ की फिरौती मांगी, परिवार समेत जान से मारने की धमकी

Summer express, जींद। जिले में एक सैनिटरी कारोबारी से तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो संदेश भेजकर कारोबारी पर फिरौती देने का दबाव बनाया। धमकी में यह...

करनाल में ACB का एक्शन, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी गिरफ्तार

राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर निगम के एक कर्मचारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता की दुकान की सेल डीड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.