Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बनखंडी में 2.75 करोड़ से बनेगा नया स्वास्थ्य केंद्र, कमलेश ठाकुर ने किया शिलान्यास

सात पंचायतों के 7 से 8 हजार लोगों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

Summer express/देहरा, गुलशन धनोहा -:देहरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनखंडी के नए भवन का शिलान्यास किया। लगभग 2.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन से क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों के करीब 7 से 8 हजार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

नए भवन के निर्माण से स्वास्थ्य केंद्र का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और स्थानीय लोगों को उपचार के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस दौरान विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने और लोगों को घर-द्वार के समीप बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बनखंडी में नए स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मदिनी में पेयजल समस्या दूर करने के निर्देश

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गांव मदिनी में पेयजल की समस्या का संज्ञान लेते हुए जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को स्वयं गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से लोगों को पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

भिलू-बनखंडी-घेड़-मानगढ़ मार्ग पर बस सेवा का आश्वासन

क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के मुद्दे पर विधायक ने भिलू-बनखंडी-घेड़-मानगढ़ मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

दुर्गेश अरण्य पार्क से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विधायक ने दुर्गेश अरण्य पार्क बनखंडी के निर्माण कार्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पार्क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावनाएं बढ़ेंगी। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और युवाओं को आजीविका के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे।उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने तथा आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज का भावुक फेसबुक लाइव, बोले तीन साल से नर्क जैसी जिंदगी जी रहा हूं

Summer express, जालंधर। कुल्हड़ पिज्जा के नाम से चर्चित सहज का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सहज अस्पताल में भर्ती होने और असहनीय दर्द से परेशान होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। लाइव के दौरान उन्होंने अपनी सेहत और पिछले तीन वर्षों से झेल...

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, धुएं से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Summer express, बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने और धुआं भरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी। इसके बाद कोच में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में पूरे...

करनाल में CIA-2 पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल में देर रात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सीआईए-2 पुलिस और आरोपी अनिल कुमार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनिल कुमार के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर उपचार के लिए...

जींद के सैनिटरी कारोबारी से 3 करोड़ की फिरौती मांगी, परिवार समेत जान से मारने की धमकी

Summer express, जींद। जिले में एक सैनिटरी कारोबारी से तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो संदेश भेजकर कारोबारी पर फिरौती देने का दबाव बनाया। धमकी में यह...

करनाल में ACB का एक्शन, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी गिरफ्तार

राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर निगम के एक कर्मचारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता की दुकान की सेल डीड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.