Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगी 320 नई पीजी सीटें, केंद्र देगा 415 करोड़ रुपये-: जेपी नड्डा

Summer express/शिमला-: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) मेडिकल सीटें सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार लगभग 415 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध करवाएगी।नड्डा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अगले पांच वर्षों में 15,000 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 नई मेडिकल सीटें जोड़ने की योजना बनाई गई है, जिसके तहत हिमाचल को भी लाभ मिलेगा।

स्वीकृत सीटों में आईजीएमसी शिमला को 91, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 57, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा को 57, नेरचौक मंडी को 55, मेडिकल कॉलेज नाहन को 32 और मेडिकल कॉलेज चंबा को 28 सीटें आवंटित की गई हैं।नड्डा ने बताया कि केंद्र सरकार को प्रदेश से यह प्रस्ताव 23 जून को प्राप्त हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 6 अक्टूबर को एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह के दौरान भी इस विषय पर चर्चा की थी। अब सभी 320 सीटों को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।उन्होंने कहा कि नई पीजी सीटों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और सर्जरी, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग तथा कैंसर उपचार जैसी चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इससे प्रदेश के युवाओं को उच्च चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर भी मिलेंगे।नड्डा ने राज्य सरकार से सभी सीटों को समयबद्ध तरीके से सृजित करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने क्रिटिकल केयर ब्लॉकों और जन स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।उन्होंने चंडीगढ़-बद्दी और भानुपल्ली-बिलासपुर रेल परियोजनाओं में राज्य की वित्तीय हिस्सेदारी तथा भूमि संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने की आवश्यकता भी जताई, ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज का भावुक फेसबुक लाइव, बोले तीन साल से नर्क जैसी जिंदगी जी रहा हूं

Summer express, जालंधर। कुल्हड़ पिज्जा के नाम से चर्चित सहज का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सहज अस्पताल में भर्ती होने और असहनीय दर्द से परेशान होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। लाइव के दौरान उन्होंने अपनी सेहत और पिछले तीन वर्षों से झेल...

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, धुएं से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Summer express, बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने और धुआं भरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी। इसके बाद कोच में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में पूरे...

करनाल में CIA-2 पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल में देर रात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सीआईए-2 पुलिस और आरोपी अनिल कुमार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनिल कुमार के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर उपचार के लिए...

जींद के सैनिटरी कारोबारी से 3 करोड़ की फिरौती मांगी, परिवार समेत जान से मारने की धमकी

Summer express, जींद। जिले में एक सैनिटरी कारोबारी से तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो संदेश भेजकर कारोबारी पर फिरौती देने का दबाव बनाया। धमकी में यह...

करनाल में ACB का एक्शन, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी गिरफ्तार

राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर निगम के एक कर्मचारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता की दुकान की सेल डीड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.