Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में 22 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, सड़क और जलभराव समस्या पर फोकस

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से होने वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों में सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक से बलदेव नगर थाने तक नई सड़क का निर्माण और शहर में जलभराव की समस्या के समाधान से जुड़ी परियोजना प्रमुख हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं अंबाला शहर के पूर्व विधायक असीम गोयल ने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर और निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।

असीम गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंबाला सहित हर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है। शहर में सड़क, सीवरेज, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करवाना नहीं, बल्कि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

परियोजना के तहत सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक से बलदेव नगर थाने तक नई सड़क बनाई जाएगी। इससे इस मार्ग पर आवागमन सुगम होने के साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है। वहीं, अंबाला शहर में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से कार्य शुरू किया गया है। इसके पूरा होने के बाद बरसात के मौसम में जलभराव से प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पूर्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण सामग्री और काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी अंबाला शहर के विकास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान असीम गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रोहतक दौरे को लेकर की गई टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि डी-पार्क में जुटी भीड़ को रामलीला मैदान तक क्यों नहीं ले जाया जा सका।

असीम गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की रैली में कार्यकर्ताओं और नेताओं की भागीदारी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि अब कांग्रेस एआई से तैयार तस्वीरों के जरिए भीड़ दिखाने की कोशिश कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...

कांग्रेस मुख्यालय में विधायक नंदलाल को दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर रामपुर रवाना; नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

शिमला संजू -:रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन से शिमला सहित रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया, जहां कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ...

कांगड़ा के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग, दो राउंड चले; तीसरी गोली हुई मिसफायर

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, काले रंग की एक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे युवक ने गाड़ी से उतरकर कथित तौर पर दो राउंड हवाई फायर किए। वहीं, तीसरा राउंड चलाने की कोशिश के दौरान गोली...

वोट चोरी रैली में शामिल नहीं होने पर हरियाणा यूथ कांग्रेस के 10 पदाधिकारी निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा यूथ कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए प्रदेश और जिला स्तर के 10 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होने के मामले में की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.