Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

द्वारका एक्सप्रेसवे के बिजवासन टोल प्लाजा पर परिवार से मारपीट, वीडियो वायरल

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। यहां मामूली कहासुनी के बाद कार सवार एक परिवार के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा पर कार सवार परिवार और टोल कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक टोल कर्मचारी ने लोहे के बूम बैरियर से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद एक अन्य कार में सवार महिला ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना की निंदा करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और प्रशासन को टैग कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर इस तरह का व्यवहार यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।

मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली के कापसहेड़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम बिजवासन टोल प्लाजा पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही टोल अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए अंबाला मंडल ने घोषित कीं आठ जोड़ी विशेष ट्रेनें

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। छठ पूजा के दौरान बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों को त्योहार पर अपने घरों तक पहुंचाने के लिए अंबाला रेल मंडल ने आठ जोड़ी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इसके अलावा 25 जोड़ी अन्य...

धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ एफआईआर की मांग, गुरुग्राम में अहीर समाज ने सौंपा ज्ञापन

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री और प्रोफेसर संगीत रागी के भगवान श्रीकृष्ण तथा यादव समाज के इतिहास को लेकर कथित आपत्तिजनक बयानों के मामले में अहीर समाज का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को समाज के लोगों ने गुरुग्राम स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर दोनों के खिलाफ एफआईआर...

पलवल में भारत-श्रीलंका अंडर-14 मैत्री क्रिकेट सीरीज का खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को पलवल स्थित लक्ष्मण महलावत क्रिकेट अकादमी में भारत और श्रीलंका की अंडर-14 क्रिकेट टीमों के बीच आयोजित मैत्री क्रिकेट सीरीज 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने सिक्का उछालकर टॉस करवाया और मुकाबले की शुरुआत कराई। इस दौरान उन्होंने दोनों टीमों के...

कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप देगी सरकार, 20 से 24 नवंबर तक होगा आयोजन

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार मेले का आयोजन भव्य और शानदार स्वरूप में किया जाए, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं...

हमीरपुर में 145 करोड़ से बनेगा नौ मंजिला सिटी सेंटर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Summer express, हमीरपुर (अरविंद)। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर को जल्द ही आधुनिक सिटी सेंटर की सौगात मिलने जा रही है। पुराने बस अड्डे की जगह करीब 145 करोड़ रुपये की लागत से नौ मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इस परिसर में फूड कोर्ट, गेमिंग जोन, ऑडिटोरियम, शॉपिंग मॉल और बड़ी पार्किंग सहित कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.