Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

परविंदर झोटा की अंतिम अरदास 15 को

समर न्यूज | मानसा
पंजाब के मानसा में नशा विरोधी मुहिम से जुड़े कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक खेतों में किया गया। हत्या के 26 दिन बाद हुई अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने झोटा को याद करते हुए नशे के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रखने का संकल्प लिया। उनके दोनों बेटों अंगदवीर और हरफतेह ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम अरदास 15 नवंबर को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूलीसर साहिब में होगी।
झोटा की पार्थिव देह चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह मानसा लाई गई। चकेरियां रोड स्थित उनके पैतृक खेतों में अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई थी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई लोग रास्ते में भी श्रद्धांजलि देने के लिए खड़े रहे। अंतिम संस्कार के दौरान दोनों बेटों ने ‘परविंदर सिंह झोटा अमर रहे’ के नारे लगाए। उनकी पत्नी मनप्रीत कौर इस दौरान वाहेगुरु का जाप करती रहीं। झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से परिवार और समर्थक न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर भी लंबा गतिरोध बना रहा। परिवार की सहमति के बाद सात नवंबर को चंडीगढ़ के पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया।
{पिता ने खत्म की भूख हड़ताल…
झोटा के पिता भीम सिंह ने मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव चौधरी के तबादले की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू की थी। वह पांच नवंबर से अनशन पर थे। उनका कहना था कि मांग पूरी होने तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने पांच सिंह साहिबान के आदेश का सम्मान करते हुए पानी पीकर भूख हड़ताल समाप्त कर दी।
{इंसाफ कमेटी का संघर्ष जारी रखने का ऐलान…
परिवार और समर्थकों की ओर से साफ किया गया है कि अंतिम संस्कार के साथ न्याय की लड़ाई समाप्त नहीं हुई है। इंसाफ कमेटी के सदस्य मानिक गोयल के अनुसार, सरकार से जुड़ी मांगें पूरी होने तक कमेटी सक्रिय रहेगी और मामले की सीबीआई जांच पर नजर रखेगी। कमेटी परिवार के साथ खड़ी रहेगी। झोटा की अस्थियां मंगलवार को चुनी जानी हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.