Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में आवारा कुत्ते ने 6 साल के बच्चे पर किया हमला, होंठ पर लगे सात टांके

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र में आवारा कुत्ते के हमले में छह साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह जकड़ लिया था। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों की मदद से कुत्ते को भगाकर बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया। हमले में बच्चे के होंठ के पास गहरा घाव हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत बादशाह खान नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसके घाव पर सात टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, सोनिया चौक के पास रहने वाली अनीता का छह वर्षीय बेटा निखिल सुबह करीब 10 बजे अपने बड़े भाई के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। कुछ समय बाद उसका बड़ा बेटा घर लौट आया, लेकिन निखिल वापस नहीं पहुंचा। इसके बाद मां ने अपनी बेटी को निखिल की तलाश करने के लिए भेजा। काफी देर तक उसका पता नहीं चलने पर परिवार को लगा कि वह खेलने के बाद घर लौट आएगा।

इसी दौरान स्थानीय निवासी बिट्टू बजरंगी किसी काम से उस रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने एक लकड़ी की झोपड़ी की तरफ से बच्चे के रोने जैसी आवाज सुनी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो एक कुत्ते ने बच्चे को अपने कब्जे में ले रखा था। बच्चा जमीन की ओर मुंह करके पड़ा हुआ था और उसके कपड़े भी फटे हुए थे। कुत्ते के पास होने के कारण बच्चा ठीक से आवाज भी नहीं निकाल पा रहा था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिट्टू बजरंगी ने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद लोगों ने डंडों की मदद से कुत्ते को वहां से भगाया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। कुत्ते के काटने से निखिल के होंठ के पास चोट आई थी। स्थानीय लोग उसे तुरंत बादशाह खान अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने घाव पर सात टांके लगाए। उपचार के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर चिंता बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.