Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में वाहन चालकों से दिवाली गिफ्ट मांग रहा था होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज की FIR

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में दिवाली के नाम पर वाहन चालकों से गिफ्ट मांगने का मामला सामने आया है। साइबर हब के पास ट्रैफिक बूथ पर तैनात एक होमगार्ड द्वारा कार सवार युवक से दिवाली गिफ्ट मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद संबंधित होमगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, होमगार्ड ओमकार साइबर हब के नजदीक ट्रैफिक बूथ पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान उसने एक ब्लॉगर की गाड़ी को रुकवाया और चालक को बार-बार हैप्पी दिवाली कहकर गिफ्ट देने का संकेत दिया। जब कार सवार युवक ने बताया कि उसके पास वॉलेट नहीं है तो होमगार्ड ने उस पर तंज कसा। युवक ने ऑनलाइन भुगतान के लिए यूपीआई का विकल्प भी दिया, लेकिन होमगार्ड ने इससे इनकार कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद होमगार्ड ने कार सवार से गिफ्ट हैंपर ले लिया। इतना ही नहीं, उसकी नजर दूसरे गिफ्ट हैंपर पर भी थी। पूरी घटना कार में लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर महाबीर की शिकायत पर होमगार्ड ओमकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने डीएलएफ फेज-3 थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। अब वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए अंबाला मंडल ने घोषित कीं आठ जोड़ी विशेष ट्रेनें

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। छठ पूजा के दौरान बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों को त्योहार पर अपने घरों तक पहुंचाने के लिए अंबाला रेल मंडल ने आठ जोड़ी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इसके अलावा 25 जोड़ी अन्य...

धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ एफआईआर की मांग, गुरुग्राम में अहीर समाज ने सौंपा ज्ञापन

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री और प्रोफेसर संगीत रागी के भगवान श्रीकृष्ण तथा यादव समाज के इतिहास को लेकर कथित आपत्तिजनक बयानों के मामले में अहीर समाज का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को समाज के लोगों ने गुरुग्राम स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर दोनों के खिलाफ एफआईआर...

पलवल में भारत-श्रीलंका अंडर-14 मैत्री क्रिकेट सीरीज का खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को पलवल स्थित लक्ष्मण महलावत क्रिकेट अकादमी में भारत और श्रीलंका की अंडर-14 क्रिकेट टीमों के बीच आयोजित मैत्री क्रिकेट सीरीज 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने सिक्का उछालकर टॉस करवाया और मुकाबले की शुरुआत कराई। इस दौरान उन्होंने दोनों टीमों के...

कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप देगी सरकार, 20 से 24 नवंबर तक होगा आयोजन

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार मेले का आयोजन भव्य और शानदार स्वरूप में किया जाए, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं...

हमीरपुर में 145 करोड़ से बनेगा नौ मंजिला सिटी सेंटर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Summer express, हमीरपुर (अरविंद)। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर को जल्द ही आधुनिक सिटी सेंटर की सौगात मिलने जा रही है। पुराने बस अड्डे की जगह करीब 145 करोड़ रुपये की लागत से नौ मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इस परिसर में फूड कोर्ट, गेमिंग जोन, ऑडिटोरियम, शॉपिंग मॉल और बड़ी पार्किंग सहित कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.