Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HTET 2025 में भारी भीड़ और सख्त सिक्योरिटी, आज ही आएगी Answer Key

भिवानी  |  हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 के दूसरे दिन गुरुवार को टीजीटी (लेवल-2) और पीआरटी (लेवल-1) की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुबह की पाली में आयोजित लेवल-2 टीजीटी परीक्षा में लगभग 2.01 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में से करीब 1.60 लाख ने हिस्सा लिया, जबकि शाम की पाली में लेवल-1 पीआरटी परीक्षा में 82,915 परीक्षार्थी शामिल हुए।

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा और सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रश्न पत्रों को जिला ट्रेजरी से परीक्षा केंद्रों तक विशेष निगरानी में पहुंचाया गया। प्रत्येक केंद्र पर बोर्ड प्रतिनिधि, उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी और पुलिसकर्मियों की टीम तैनात रही।

परीक्षा समाप्ति के बाद भी यही टीम प्रश्नपत्रों को सुरक्षा के साथ वापस ट्रेजरी और फिर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के स्ट्रांग रूम तक लेकर पहुंची।

आज ही जारी होगी आंसर की

बोर्ड सचिव डॉ. नागपाल ने बताया कि शाम 5:30 बजे परीक्षा समाप्त होते ही HTET 2025 की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तरों में गलती लगती है, तो वह 1 अगस्त से 3 अगस्त शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करवा सकता है। हर सवाल पर आपत्ति जताने के लिए ₹1000 प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित किया गया है।

तीन सप्ताह में घोषित होंगे परिणाम

बोर्ड के अनुसार, ओएमआर शीट्स की जांच तीन स्वतंत्र एजेंसियों के माध्यम से क्रॉस-वेरिफाई की जाएगी। सारी प्रक्रिया लगभग तीन सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

बारिश के बीच भी नहीं डिगे कदम

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन इससे उत्साह में कोई कमी नहीं आई। “अच्छी तैयारी थी, मौसम बाधा नहीं बन सका,” उन्होंने कहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.