Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी का बड़ा ऐलान: ‘सिंदूर’ का बदला पूरा, ऑपरेशन महादेव के नाम

वाराणसी  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भगवान शिव के आशीर्वाद से लिया गया। उन्होंने इसे 26 श्रद्धालुओं की शहादत के प्रति देश की सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

मोदी ने कहा, “मैंने बेटियों के सिंदूर का जो वादा किया था, वो महादेव की कृपा से पूरा हुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को महादेव के चरणों में समर्पित करता हूं। देश की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

प्रधानमंत्री ने अपने वाराणसी दौरे में 2,183 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की, जिससे 9.70 करोड़ किसानों के खातों में 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए।

इसके अलावा उन्होंने दिव्यांगजन और बुजुर्गों को सहायता उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि यह पीएम मोदी का काशी का 51वां दौरा है। मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.