Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तमिल सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन मदन बॉब का 71 वर्ष की उम्र में निधन

3 August, 2025

साउथ इंडस्ट्री में एक और दुखद खबर सामने आई है। तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता, मिमिक्री आर्टिस्ट और कॉमेडियन मदन बॉब का 2 अगस्त को 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और शनिवार को चेन्नई स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

मदन बॉब अपने कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, अजित, सूर्या और विजय जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। इसके अलावा, वे सन टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘असाथा पोवथु यारु’ में जज की भूमिका में भी नजर आए।

1984 में बालू महिंद्रा की फिल्म ‘निंगल केतवई’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मदन बॉब ने ‘तिरुदा-थिरुदा’‘तेवर मगन’‘चाची 420’‘जेमिनी’‘एमबीबीएस’‘निलवुल्का’ और ‘सुरा’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। वह आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई ‘बाज़ार राजा एमबीबीएस’ में नजर आए थे।उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री और लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.