Facebook-f Youtube X-twitter

ओवल में भारत की रोमांचक जीत, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 2-2 से बराबरी पर खत्म

4 August, 2025

लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का समापन हुआ और सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। सीरीज का एक मुकाबला ड्रॉ रहा था।

आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन और भारत को 4 विकेट चाहिए थे। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी संभाली। सिराज ने पहले जेमी स्मिथ और फिर ओवर्टन को आउट किया, जिससे भारत ने दबदबा बनाया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जोस टंग को पवेलियन भेजा। आखिरी विकेट के लिए क्रिस वोक्स चोटिल हालत में बल्लेबाजी करने आए, लेकिन सिराज ने एटिंक्सन को आउट कर भारत को जीत दिला दी।

पहली पारी में भारत ने 224 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत ने 396 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम अंत तक संघर्ष करती रही, लेकिन 6 रन से हार गई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान और चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक...

जालंधर वेस्टर्न यूनियन लूट केस: CCTV से खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, जालंधर |  शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के...

अजनाला में भीषण आग, पूरा घर जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Summer express,अजनाला |  फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास स्थित पीर बाबा की जगह पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत घर के अंदर रखे चिराग से हुई,...

संसद में परिसीमन और संविधान संशोधन विधेयकों पर जोरदार सियासी टकराव, लोकसभा में हंगामा

Summer express, नई दिल्ली |  संसद के विशेष सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिला। सरकार ने इन दोनों विधेयकों सहित तीन अहम प्रस्तावों को लोकसभा में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की, जबकि विपक्ष ने इनका...

सिया हत्याकांड मामले में न्याय को लेकर परिजनों ने की सरकार से मांग

मंडी, धर्मवीर -हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या को लेकर हर कोई गमजदा है।इस मामले में एक युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की छानबीन जारी है। लेकिन सिया के पिता और चाचा का कहना है कि हमारी बेटी मधुरभाषिणी थी लेकिन उसका इस तरह...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.