Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में नायब सैनी की सियासी बैठकें, PM मोदी से खास मुलाकात

दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी इन दिनों दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने हरियाणा से लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के साथ अलग-अलग बैठकों में उनके क्षेत्रों की समस्याएं सुनीं। सांसदों से वन-टू-वन चर्चा के बाद सीएम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी लगभग 40 मिनट तक महत्वपूर्ण बातचीत की।

दिल्ली दौरे के दूसरे दिन सीएम नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसमें हरियाणा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह, कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, डॉ. रेखा शर्मा और भाजपा समर्थित निर्दलीय सांसद कार्तिकेय शर्मा से भी अलग-अलग मुलाकातें कीं।

गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने सीएम से रेवाड़ी के माजरा में बन रहे एम्स अस्पताल के पास रेलवे लाइन पर अंडरपास की बजाय ओवरब्रिज बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में अंडरपास में जलभराव हो जाता है, जिससे मरीजों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.