जालंधर | माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज अब जालंधर सिटी स्टेशन पर भी देने का फैसला किया है। इससे जालंधर और आसपास के जिलों के यात्रियों को आरामदायक और तेज सफर का सीधा लाभ मिलेगा।
यह ट्रेन अमृतसर होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन तक जाएगी। खास बात यह है कि इस हाईस्पीड ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।
जानिए टाइमिंग और रूट
- ट्रेन संख्या 26406:
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रस्थान: सुबह 6:40 बजे
जालंधर सिटी पहुंचने का समय: सुबह 11:03 बजे
अमृतसर आगमन: दोपहर 12:20 बजे - ट्रेन संख्या 26405 (रिटर्न):
अमृतसर से प्रस्थान: शाम 4:25 बजे
कटड़ा आगमन: रात 10:00 बजे
ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार छोड़कर) चलेगी। जालंधर से वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों के लिए यह नई सेवा न सिर्फ समय की बचत करेगी, बल्कि यात्रा को भी बेहद सुविधाजनक और सुरक्षित बनाएगी।
रेलवे के इस फैसले से जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है।