Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

40 घंटे बाद खुला चंडीगढ़-मनाली NH.. लेकिन लैंडस्लाइड का खतरा बरकरार

Mandi, Dharamveer

करीब 40 घंटे के लंबे इंतजार के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। मंगलवार रात 10 बजे दवाड़ा के पास भारी भूस्खलन के चलते यह मार्ग बंद हो गया था, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए थे। हाईवे खुलने के बाद फंसे यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।

एनएचएआई की मशीनों और प्रशासन की कड़ी मेहनत के बाद गुरुवार दोपहर हाईवे को एकतरफा आवाजाही के लिए खोल दिया गया। छोटे वाहनों को पहले ही वैकल्पिक मंडी-कटौला मार्ग से रवाना कर दिया गया था, जबकि बड़े वाहनों को निकालने का काम अभी भी जारी है।

एसएसपी मंडी सचिन हिरेमठ ने हाईवे बहाल होने की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेताया कि अभी भी कई स्थानों पर लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है, जिससे यात्रियों को सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सलाह दी गई है।

लगातार हो रहे हैं लैंडस्लाइड, जोखिम में सफर

चार मील से औट तक हाईवे पर कई खतरनाक मोड़—जैसे कि 4 मील, 9 मील, कैंची मोड़, डयोड टनल, जोगनी मोड़, दवाड़ा और झलोगी टनल—भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित हैं। बुधवार सुबह जोगनी मोड़ के पास फिर से भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग सात घंटे तक अवरुद्ध रहा। इसके चलते बीती शाम ही वहां से फंसे वाहन निकल पाए।

एनएचएआई को दवाड़ा से झलोगी टनल के बीच कम से कम चार जगह लैंडस्लाइड हटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रशासन की अपील:

प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अत्यावश्यक स्थिति में ही इस मार्ग से यात्रा करें और मौसम की जानकारी लेकर ही निकलें। जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक सतर्क रहना आवश्यक है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.