Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार का ऐलान: छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे टैक्स ऑफिस

तरनतारन | जिला प्रशासन ने तरनतारन, भिखीविंड, पट्टी और खेमकरण शहर के निवासियों से अपील की है कि वे अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स या हाउस टैक्स का भुगतान पंजाब सरकार की वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत समय पर कर दें। इस योजना में बकाया राशि पर कोई ब्याज या जुर्माना नहीं लगाया जाएगा, जिससे टैक्सदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

पहले इस योजना का लाभ उठाने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अगस्त 2025 कर दिया गया है। यानी अब लोगों के पास अतिरिक्त समय है अपना बकाया चुकाने का, और वह भी बिना किसी अतिरिक्त बोझ के।

शहरवासियों की सुविधा के लिए तरनतारन, भिखीविंड, पट्टी और खेमकरण नगर परिषद की प्रॉपर्टी टैक्स शाखाएं 9 अगस्त (शनिवार) और 10 अगस्त (रविवार) को भी सामान्य दिनों की तरह खुली रहेंगी। इतना ही नहीं, 15 अगस्त तक अगर कोई सरकारी अवकाश पड़ता है, तब भी ये शाखाएं खुली रहेंगी, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के भुगतान कर सकें।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल राजदीप सिंह बराड़ ने कहा कि यह मौका शहरवासियों के लिए अपने पुराने टैक्स क्लियर करने का सुनहरा अवसर है, क्योंकि इस तारीख के बाद बकाया राशि पर ब्याज और जुर्माना फिर से लागू हो जाएगा। उन्होंने सभी संस्थानों, दुकानदारों, रेस्तरां मालिकों, फैक्ट्रियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.