Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा जेलों में SIT गठित, सख्त कार्रवाई तय

पंचकूला  | हरियाणा सरकार ने जेलों में बंद हार्डकोर अपराधियों के आपराधिक नेटवर्क और उनकी कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। हरियाणा कारागार विभाग के महानिदेशक आलोक कुमार रॉय ने पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कदम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक जेलों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों की जांच जिला स्तर पर पुलिस करती थी, लेकिन अब यह जिम्मेदारी स्टेट क्राइम ब्रांच के पास केंद्रीय स्तर पर होगी। SIT की टीम इन अपराधियों की केस स्टडी कर उनकी साजिशों का भंडाफोड़ करेगी।

जेलों में मोबाइल फोन की पकड़ और कड़ी कार्रवाई

आलोक कुमार रॉय ने कहा कि पिछले छह महीनों में जेलों से 21 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जेल प्रशासन ने मोबाइल और अवैध गतिविधियों पर पूरी सख्ती बरतने का फैसला किया है। अगर किसी जेल कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी क्रिमिनल कार्रवाई की जाएगी।

हार्डकोर क्रिमिनलों की जेलें शिफ्ट

हरियाणा की जेलों में करीब 27 हजार कैदी हैं, जिनमें 27 गैंगस्टर शामिल हैं। इनके आपराधिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए कड़ी सुरक्षा वाले जेलों में इन अपराधियों को स्थानांतरित किया जा रहा है। हालांकि, नशीले पदार्थों की जेलों में पहुंच अभी भी पूरी तरह नहीं रुकी है। इस साल अब तक 20 मामले नशीले पदार्थों की तस्करी के पकड़े गए हैं। जेल स्टाफ की कमी दूर करने के लिए भी प्रयास जारी हैं।

तीन महीने में रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण पूरा

कारागार विभाग के DG ने बताया कि रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण अगले तीन महीनों में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा, पंचकूला और फतेहाबाद में नई जेलों के लिए जमीन भी मिल चुकी है। वर्तमान में हरियाणा की जेलों की क्षमता 22 हजार है, जबकि कैदियों की संख्या 27 हजार से अधिक है, जो इस व्यवस्था में अतिरिक्त दबाव पैदा कर रही है।

यह कदम राज्य की जेलों को अपराधियों के लिए कड़े कैदस्थल बनाने और वहां के सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.