दिल्ली | रक्षाबंधन के दिन दिल्ली के आनंद विहार स्थित कॉस्मॉस हॉस्पिटल में अचानक भयंकर आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी मानी जा रही है। आग के दौरान अस्पताल के कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गए, जिससे हालात और गंभीर हो गए।
दिल्ली फायर ब्रिगेड की तीन टीमों ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अस्पताल के मरीजों को बाहर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। हालांकि, हादसे में एक हाउसकीपिंग स्टाफ अमित की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि चार लोग बेहोश हो गए।
फायर ब्रिगेड ने शीशे तोड़कर धुएं से घिरे मरीजों को निकाला और उन्हें पास के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। यह हादसा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है और जल्द जांच से सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।