Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संजय टंडन ने “जलपरी कार्निवाल” का किया शुभारंभ…कलाकारों की प्रतिभा की सराहना

Chandigarh, 10 August

हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी और चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट दशहरा ग्राउंड में आयोजित जलपरी कार्निवाल का शुभारंभ किया। विदेशी प्रशिक्षित स्कूबा डाइवर्स की पानी में करतब और अठखेलियाँ देखकर संजय टंडन अचंभित रह गए और उनकी भरपूर प्रशंसा की।

यह कार्निवाल 7 अगस्त से आम जनता के लिए खोला गया है, जिसमें लगभग 20 विदेशी स्कूबा डाइवर्स रोमांचक कलाबाजियों से दर्शकों को आकर्षित करेंगे। ये सभी डाइवर्स पूरी तरह प्रशिक्षित और प्रमाणित हैं।संजय टंडन ने कहा कि ट्राईसिटी वासियों के लिए यह अनुभव बेहद अनूठा होगा और लोगों को पानी के अंदर के अद्भुत करतब देखकर रोमांच का अनुभव मिलेगा। उन्होंने आयोजकों की तारीफ़ करते हुए कहा कि वे पिछले चार दशक से शहरवासियों के लिए हर बार कुछ नया और अलग पेश करते आ रहे हैं।अपैक्स इंटरनेशनल के निदेशक सुनील कुमार गोयल और अलंकेश्वर भास्कर ने बताया कि यह देश का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला जलपरी कार्निवाल है। स्कूबा डाइवर्स बीच-बीच में पानी से बाहर आकर लोगों को सेल्फी का मौका भी देंगे।

मुख्य आकर्षण:

  • भव्य प्रवेश द्वार और विशाल जलपरी कटआउट
  • बच्चों के झूले और खेल-खिलौनों के सेक्शन
  • जायंट व्हील, कोलंबस बोट, डायना कार्टर, कैटरपिलर, ब्रेक डांस, बोटिंग
  • पहली बार शामिल विदेशी झूले डबल डिस्क और स्ट्राइकिंग कार
  • होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और फूड स्टॉल्स
  • लोकप्रिय कैरेक्टर के कटआउट के साथ सेल्फी ज़ोन
  • रोजाना शाम स्टेज परफॉर्मेंस, जिसमें आम जनता भी अपनी प्रतिभा दिखा सकती है

सुरक्षा इंतज़ाम

कार्निवाल में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी, अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि दर्शकों का अनुभव सुरक्षित और सुखद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.