Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 10 लाख कुम्हारों को मिलेगा प्रमाण पत्र

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार लगभग 10 लाख कुम्हारों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरित करने जा रही है। इस उद्देश्य से कुरुक्षेत्र में एक बड़ा राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मंत्री और सांसदों द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।

कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम में कैथल, करनाल और यमुनानगर के कुम्हार भी शामिल होंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज (अंबाला), उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह (गुरुग्राम), शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा (पानीपत), राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल (फरीदाबाद), सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा (रोहतक), और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा (हिसार) पात्रता प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी (फतेहाबाद), महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी (भिवानी), और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव (महेंद्रगढ़) भी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इसी तरह खाद्य मंत्री एवं विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा (जींद), नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर (झज्जर), और युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्यमंत्री गौरव गौतम (पलवल) भी अपने-अपने जिलों में प्रमाण पत्र बांटेंगे।

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी (नूंह), रेखा शर्मा (पंचकूला), कार्तिकेय शर्मा (रेवाड़ी), सुभाष बराला (सिरसा), लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह (चरखी दादरी) और नवीन जिंदल (सोनीपत) भी अपने क्षेत्रों में पात्र कुम्हारों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...

सिकरीधार सीमेंट प्लांट का इंतजार कब होगा खत्म? चम्बा के हजारों युवाओं को रोजगार की उम्मीद

सरकार से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग Summer express/चम्बा/मंजूर पठान-:चम्बा जिला के सिकरीधार सीमेंट प्लांट का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से इस सीमेंट प्लांट को शुरू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र की कल्हेल...

जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी, आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

Summer express, जालंधर। मकसूदां मंडी में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर बैग से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान...

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर रोका जाएगा

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.