Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

युवराज सिंह और मिताली राज ने दी महिला क्रिकेट टीम को  सलाह

12 August, 2025

भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वनडे विश्व कप की तैयारी कर रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम से कहा है कि वे प्रशंसकों की उम्मीदों के दबाव में न आएं और हालात के मुताबिक अपना खेल दिखाएं। टीम 30 सितंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खिताब जीतने की कोशिश करेगी, जिससे लंबे समय से चली आ रही ट्रॉफी की प्यास बुझ सके।

आईसीसी के एक कार्यक्रम में युवराज ने कहा कि हर खिलाड़ी के भीतर यह विश्वास होना चाहिए कि वह अपने दम पर टीम को जीत दिला सकता है। उन्होंने कहा, “उम्मीदों के हिसाब से नहीं, हालात के हिसाब से खेलें। यह इतिहास बनाने का सुनहरा मौका है, लेकिन शुरुआत से ही सिर्फ खिताब के बारे में सोचने के बजाय पूरी प्रक्रिया का आनंद लें। मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा।युवराज के अनुसार, बड़े टूर्नामेंट में दबाव स्वाभाविक है और ऐसे समय में अनुभव व आत्मविश्वास ही जीत की कुंजी होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे सिर्फ स्टार खिलाड़ियों जैसे हरमनप्रीत, स्मृति या जेमिमा पर निर्भर न रहें, बल्कि खुद को भी मैच जिताने वाला खिलाड़ी मानें।

महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अपना 100 प्रतिशत देना चाहिए और दर्शकों के समर्थन से मनोबल बढ़ाना चाहिए, न कि उम्मीदों के बोझ से दबना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि 2017 का महिला विश्व कप महिला क्रिकेट के लिए भारत और दुनिया भर में अहम मोड़ था, जिसमें सोशल मीडिया और आईसीसी के प्रयासों ने बड़ी भूमिका निभाई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC पेंशनर्स को हर माह मिलेगी पेंशन, डेफर वेतन बहाल..CM सुक्खू ने वित्तीय सुधारों के बीच विपक्ष पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सचिवालय में वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और एचआरटीसी पेंशनर्स के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति,कर्मचारियों के लंबित मामलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने दावा किया कि...

असंध में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, NEET पेपर लीक से महंगाई तक सरकार पर साधा निशाना

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को करनाल के असंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं, अवैध कॉलोनियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों को उठाते हुए...

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.