Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में डीसी की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 11 क्लर्क तबादला

पानीपत  |  पानीपत से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने एक ही झटके में 11 क्लर्कों के विभाग बदल दिए। यह कदम हाल ही में मोटर रजिस्ट्रेशन क्लर्क (MRC) रिंकू को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद उठाया गया है। रिंकू को एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिला सचिवालय की पार्किंग से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसकी जगह विपुल को तैनात किया गया।

नई तबादला सूची के मुताबिक,

  • सचिन देशवाल को आरसी बापौली से तहसीलदार सेल्स भेजा गया।
  • जोगिंदर राठी को रीडर बापौली बनाया गया और आरसी बापौली का अतिरिक्त प्रभार भी मिला।
  • जितेंद्र लोहिया को पानीपत तहसील में एडब्ल्यूबीएन के साथ एमसी पानीपत तहसील का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • सुरेंद्र कुमार को तहसील क्लर्क से रीडर सीटीएम बनाया गया।
  • अमित कुमार को डीआरओ दफ्तर से नाजर ब्रांच में भेजा गया।
  • जय भगवान को लोकल फंड से बिल क्लर्क SDO समालखा बनाया गया।
  • नीरज चौधरी को सीटीएम दफ्तर से एमए ब्रांच भेजा गया।
  • रुपिंदर कौर को CIA ब्रांच से LFA ब्रांच में भेजा गया।
  • अंकित कुमार को एसके ब्रांच से CIA ब्रांच भेजा गया।
  • बलविंदर कुमार को रीडर CTM से रीडर तहसीलदार इसराना बनाया गया।
  • सागर को LPA शाखा में नई नियुक्ति दी गई।

डीसी ने साफ किया कि यह बदलाव कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए किए गए हैं, ताकि सरकारी कामकाज में लापरवाही और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फिलीपीन में शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही:  8 लोगों की मौत,200 से अधिक घायल

Summer express, मनीला। दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक तबाही मचा दी। रिक्टर स्केल पर 8.1 तीव्रता दर्ज किए गए इस भूकंप में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। भूकंप के बाद कई...

जालंधर में नवजात को बेचने के आरोपों का मामला और उलझा, नई ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने

Summer express, जालंधर। जालंधर में 16 दिन के एक नवजात शिशु को कथित तौर पर बेचने के आरोपों का मामला लगातार उलझता जा रहा है। मामले में अब एक नई ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रिकॉर्डिंग को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं,...

कल से शुरू होंगी एसपीयू की पीजी परीक्षाएं, 20 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की पोस्ट ग्रेजुएशन की वार्षिक परिक्षाएं कल यानी 9 जून से शुरू होने जा रही हैं जो 12 जुलाई तक चलेंगी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने इस संदर्भ में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि...

हैदराबाद में घरेलू विवाद ने ली महिला की जान, पति पर हत्या का आरोप

Summer express, हैदराबाद। शहर के किशन बाग इलाके में एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया। मामले में हत्या...

बॉलीवुड रंग में सजा हिमाचली संगीत, दीपक मट्टू का नया गीत ‘तेरा नखरा’ हुआ लॉन्च

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचली संगीत को नई पहचान देने की दिशा में मंडी के प्रसिद्ध संगीतज्ञ दीपक मट्टू ने एक और कदम बढ़ाया है। संगीत और म्यूजिक थेरेपी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके दीपक मट्टू ने अपना नया पहाड़ी गीत ‘तेरा नखरा’ लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.