13 August, 2025
हॉलीवुड की मशहूर सुपरहीरो फ़्रैंचाइज़ी सुपरमैन एक बार फिर नए अंदाज़ में दर्शकों के सामने आई है। इस बार मुख्य भूमिका निभाई है सुपरस्टार डेविड कोरेंसवेट ने, जबकि निर्देशन की कमान जेम्स गन ने संभाली है। फ़िल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है।
अब थिएटर में धमाल मचाने के बाद सुपरमैन 2025 ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर आने के लिए तैयार है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 15 अगस्त 2025 से हिंदी में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा, यह एप्पल टीवी पर भी उपलब्ध रहेगी।जेम्स गन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के साथ 8/15 का मैसेज शेयर किया था, जिससे प्रशंसकों को इसकी डिजिटल रिलीज़ डेट का अंदाज़ा हो गया था।
भारत में कमाई
भारतीय दर्शकों ने इस फिल्म को खूब सराहा और यह देश में लगभग ₹60 करोड़ की कमाई करने में सफल रही — जो किसी भी अंग्रेज़ी फिल्म के लिए एक प्रभावशाली आंकड़ा है। अब ओटीटी रिलीज़ के साथ, फिल्म और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने वाली है।