Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में राजस्थान बॉर्डर झगड़े: पुलिस ने पांच बदमाश गिरफ्तार

नूंह |  नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में राजस्थान सीमा पर मंगलवार को हुई झगड़े की घटना में नूंह पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुकमान, जुबैर, उमरदीन, सकरूल्ला खां और रुस्तम के रूप में हुई है। सभी आरोपी राजस्थान के हाजीपुर थाना नौगांवा जिले के निवासी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित कर लगातार दबिश दे रही हैं। सुरक्षा को देखते हुए घटनास्थल पर दो कंपनियां तैनात की गई हैं।

फिरोजपुर झिरका एसडीएम लक्ष्मी नारायण और डीएसपी अजायब सिंह की अगुवाई में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में सभी से आपसी भाईचारे को बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक नूंह ने खुद मौके का निरीक्षण कर नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार झगड़ा हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था। नूंह पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और स्थिति को नियंत्रण में कर इलाके में शांति बनाए रखी। वर्तमान में बाजार, यातायात और अन्य गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिनियापोलिस में अंधाधुंध गोलीबारी :एक की मौत, दो पुलिसकर्मियों समेत पांच घायल

summer express , वाशिंगटन । अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में बुधवार शाम अंधाधुंध गोलीबारी की घटना से दहशत फैल गई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो पुलिस अधिकारियों समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अमेरिकी मीडिया...

पंजाब में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 3 से 5 सितंबर के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विशेष रूप से उत्तरी और पूर्वी पंजाब के जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज...

कक्षाओं के दौरान सरकारी स्कूल की छत गिरी, छह छात्र घायल

Summer express ,बागलकोट। कर्नाटक के बागलकोट जिले के मुगल्लोल्ली टांडा स्थित एक सरकारी स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षाएं चलने के दौरान स्कूल भवन की कंक्रीट की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में छह छात्र घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बागलकोट जिला पंचायत...

बारिश के बीच सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे सीनियर डिप्टी मेयर, फॉगिंग में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बारिश के बीच नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के दूसरे चरण के तहत बुधवार को गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने की।बारिश के कारण...

डीजल की जगह पेट्रोल डाला, पेट्रोल पंप पर फायरिंग की

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज आरती चौक स्थित कुबेर पेट्रोल पंप पर डीजल की जगह पेट्रोल डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सरेआम हवाई फायर कर दिया। इतना ही नहीं, करीब सवा घंटे बाद 4-5 हथियारबंद युवक दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां खड़ी वेंटो कार में जमकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.