Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में आज़ादी जश्न, परेड के बीच छात्राएं हुईं बेहोश

चंडीगढ़ | हरियाणा भर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेशभर में ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हालांकि, नारनौल में कार्यक्रम के समापन के बाद गर्मी के कारण तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। इनमें एक स्काउट की छात्रा और दो नन्हीं छात्राएं शामिल थीं, जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हिस्सा ले रही थीं। मौके पर मौजूद रेडक्रॉस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें होश में लाया।

रेवाड़ी में मंत्री राव नरबीर ने झंडा फहराने के बाद युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान किया। उन्होंने उन्हें शॉल भेंट की और उनके पैर दबाकर आशीर्वाद लिया। वहीं सिरसा में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनकर ध्वजारोहण करने पहुंचे और परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय समारोह में रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में झंडा फहराया। इससे पहले उन्होंने युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीएम ने परेड का निरीक्षण किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर की अनाज मंडी में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। प्रदेशभर में आयोजित इन समारोहों में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और बच्चों तथा कॉलेज छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देशभक्ति का संदेश दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.