Facebook-f Youtube X-twitter

बेंगलुरु में सिलेंडर ब्लास्ट से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

बेंगलुरु। शहर के विल्सन गार्डन स्थित चिन्नायनपाल्या इलाके में शुक्रवार सुबह सिलेंडर ब्लास्ट की बड़ी घटना सामने आई। धमाके में 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार यह इलाका घनी आबादी वाला रिहायशी क्षेत्र है, जहां धमाका होते ही अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर लीक होने के कारण यह विस्फोट हुआ।

कई घर ढहे, राहत कार्य जारी

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट की ताकत इतनी ज्यादा थी कि आसपास के 8 से 10 घर ढह गए। फिलहाल पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

सीएम सिद्दरमैया पहुंचे घटनास्थल

जानकारी के मुताबिक जिस घर में विस्फोट हुआ, उसमें किराए पर रह रहा तीन सदस्यीय परिवार रहता था। घटना के समय परिवार का मुखिया मजदूरी पर बाहर गया था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए। मरने वाला बच्चा पड़ोस में रहने वाला था।

पुलिस को सुबह करीब 8:30 बजे इस हादसे की सूचना मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

फगवाड़ा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी, युवती से करीब 22 लाख की धोखाधड़ी

Summer express, फगवाड़ा |  शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इस बार एक युवती को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस जिला कपूरथला ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज...

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान और चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक...

जालंधर वेस्टर्न यूनियन लूट केस: CCTV से खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, जालंधर |  शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के...

अजनाला में भीषण आग, पूरा घर जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Summer express,अजनाला |  फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास स्थित पीर बाबा की जगह पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत घर के अंदर रखे चिराग से हुई,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.