Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बागी 4′ ..टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू का रोमांटिक गाना ‘गुजारा’ रिलीज, फैंस हुए दीवाने

18 August, 2025

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का धमाकेदार टीज़र कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था, जिसमें टाइगर का एक्शन अवतार देखने को मिला था। वहीं अब फिल्म का पहला रोमांटिक ट्रैक ‘गुजारा’ टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।

इस गाने में टाइगर श्रॉफ अपने किरदार रॉनी के रोमांटिक पहलू को दर्शाते नज़र आ रहे हैं। उनके साथ मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी फिल्म की लीड एक्ट्रेस के रूप में दिखाई देंगी। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

‘गुजारा’ को जोश बरार और परंपरा ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है, जबकि इसके बोल जगदीप और कुमार ने लिखे हैं। संगीत का जादू सलामत अली मतोई और जोश बरार ने मिलकर तैयार किया है। गाने की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर दर्शक इसकी तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म ‘बागी 4’ को ए. हर्ष डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी कहानी-पटकथा साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है। यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और इमोशंस का अनोखा संगम होगी। फिल्म आगामी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गायक जोश बरार ने गाने पर अपनी खुशी जताते हुए कहा, “जब साजिद नाडियाडवाला सर और भूषण सर ने इस गाने को सुना, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि इसे फिल्म में जरूर शामिल किया जाएगा। टाइगर और हरनाज ने इस गाने में जान डाल दी है। मैं दर्शकों के रिस्पॉन्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...

सिकरीधार सीमेंट प्लांट का इंतजार कब होगा खत्म? चम्बा के हजारों युवाओं को रोजगार की उम्मीद

सरकार से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग Summer express/चम्बा/मंजूर पठान-:चम्बा जिला के सिकरीधार सीमेंट प्लांट का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से इस सीमेंट प्लांट को शुरू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र की कल्हेल...

जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी, आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

Summer express, जालंधर। मकसूदां मंडी में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर बैग से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान...

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर रोका जाएगा

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.