Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी के लेफ्टिनेंट कमांडर क्षितिज वशिष्ठ को राष्ट्रपति से ‘मेंशन इन डिस्पैचेज’सम्मान

Mandi, Dharamveer

मंडी जिला के नेरचौक की चामुंडा कॉलोनी के रहने वाले लेफ्टिनेंट कमांडर क्षितिज वशिष्ठ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने के लिए प्रतिष्ठित ‘मेंशन इन डिस्पैचेज’ सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।

गोदावरी बाढ़ में बचाई थी 28 लोगों की जान

क्षितिज वशिष्ठ नौसेना के सी किंग हेलीकॉप्टर के कैप्टन के रूप में तैनात हैं। गोदावरी में आई भीषण बाढ़ के दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए अपनी टीम के साथ 120 समुद्री मील की चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी और कठिन मौसम की परिस्थितियों का सामना करते हुए 28 लोगों की जान बचाई।उनकी इस बहादुरी पर मंडी जिला ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश गौरवान्वित है।लेफ्टिनेंट कमांडर क्षितिज वशिष्ठ के पिता वीपी वशिष्ठ एचपीएसईबीएल में सहायक अभियंता के पद से सेवारत रहे हैं और माता माला वशिष्ठ ट्रेजरी विभाग से सेवानिवृत्त हुई हैं।

क्षितिज बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वर्ष 2008 में उन्होंने डीएवी नेरचौक से 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया। इसके बाद हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर से 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर यहां भी मेरिट सूची में स्थान बनाया। वर्ष 2015 में उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और उसी वर्ष यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम (यूईएस) के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन से नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल हुए।वर्तमान में क्षितिज वशिष्ठ पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर स्टाफ पायलट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.