Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप: मनु भाकर ने जीता कांस्य, भारत की झोली में बरसे स्वर्ण-रजत पदक

19 August, 2025

कजाकिस्तान के शिमकेंट में चल रही एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकीं मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। फाइनल में उन्होंने 219.7 अंक जुटाए और तीसरे स्थान पर रहीं। चीन की कियानके मा (243.2 अंक) ने स्वर्ण और कोरिया की यांग जिन (241.6 अंक) ने रजत पदक जीता।

मनु ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।भारत ने इससे पहले प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की थी। पहले दिन कपिल बैंसला ने जूनियर पुरुष एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद भारत ने कुल दो स्वर्ण और तीन रजत पदक और अपने नाम किए।सोमवार को अनमोल जैन, सौरभ चौधरी और आदित्य मालरा की भारतीय तिकड़ी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इस टीम ने 1,735-52x अंक जुटाए और चीन के निशानेबाजों के बाद दूसरे स्थान पर रही।इसके अलावा, युवा वर्ग में भी भारत ने बाजी मारी। गिरीश गुप्ता ने पुरुष युवा 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 241.3 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, भारत के ही देव प्रताप (238.6 अंक) ने रजत पदक हासिल किया।

एशियाई चैंपियनशिप में भारत के 35 सीनियर निशानेबाज 15 स्पर्धाओं में पदक के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं, जबकि 129 जूनियर खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.