20 August, 2025
आगामी पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित होगा। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा।गोलकीपर के रूप में कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा का चयन हुआ है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह डिफेंस लाइन को मजबूती देंगे।मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह शामिल किए गए हैं। वहीं आक्रमण की जिम्मेदारी मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह संभालेंगे।नीलम संजीव जेस और सेल्वम कार्थी को स्टैंडबाय खिलाड़ियों के रूप में चुना गया है।मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि हमने ऐसी टीम चुनी है जिसमें अनुभव के साथ दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता है। विश्व कप क्वालीफिकेशन दांव पर होने के कारण हमें ऐसे खिलाड़ियों की ज़रूरत थी जो धैर्य और लचीलापन दिखा सकें। टीम का संतुलन और सामूहिक शक्ति हमारी सबसे बड़ी ताकत है।भारत को एशिया कप के पूल ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ रखा गया है।भारत अपना पहला मुकाबला 29 अगस्त को चीन से खेलेगा।इसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाकिस्तान से भिड़ेगा।