Facebook-f Youtube X-twitter

कैथल की राजनीति में हलचल : चेयरपर्सन रेखा रानी बीजेपी में

कैथल | हरियाणा के कैथल जिले से राजनीतिक हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है। नगरपालिका चीका की चेयरपर्सन डॉ. रेखा रानी अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्हें पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई।

डॉ. रेखा रानी का राजनीति से पुराना नाता रहा है। उन्होंने 2014 में गुहला विधानसभा चुनाव बतौर निर्दलीय प्रत्याशी लड़ा था और करीब 23 हजार वोट हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने नगरपालिका का चुनाव बीजेपी-जेजेपी गठबंधन से लड़ा और जीत दर्ज की। बताया जाता है कि उन्हें नगरपालिका की कुर्सी पर बैठाने के लिए खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे थे।

रेखा रानी पेशे से प्रोफेसर भी रही हैं और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अध्यापन कर चुकी हैं। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियों व कार्यशैली से बेहद प्रभावित हैं।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश नेता अशोक गुज्जर, कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला प्रभारी अमरपाल राणा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.